---विज्ञापन---
Dhurandhar 2: मैंने तो तुम सब से पहले… Ranveer Singh के नाम और ट्रोल करने वालों पर भड़कीं Deepika Padukone, कर दी सबकी बोलती बंद

Deepika Padukone Reaction On Ranveer Singh Film Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त चर्चा में है. दर्शकों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक, हर कोई इस फिल्म की तारीफ करता नजर आ रहा है, लेकिन इसी बीच एक बात ने सोशल मीडिया पर अलग ही बहस छेड़ दी दीपिका पादुकोण की चुप्पी...

दरअसल, जहां कई बड़े सितारों ने 'धुरंधर 2' की खुलकर सराहना की, वहीं रणवीर की पत्नी दीपिका पादुकोण ने फिल्म को लेकर कोई पोस्ट या रिएक्शन शेयर नहीं किया. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया, कि दीपिका अपने ही पति की फिल्म को नजरअंदाज कर रही हैं.

एक वायरल पोस्ट में दावा किया गया, कि जब 'धुरंधर 2' ग्लोबल लेवल पर रिकॉर्ड बना रही है, तब दीपिका फिल्म के प्रीमियर में नजर नहीं आईं, और ना ही उन्होंने रणवीर या फिल्म के लिए कोई सपोर्ट दिखाया. इस पोस्ट के बाद ट्रोलिंग तेज हो गई, और दीपिका को निशाने पर लिया जाने लगा.

हालांकि, अब दीपिका ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए, बेहद सटीक और छोटा जवाब दिया है. उन्होंने ट्रोल्स को जवाब देते हुए लिखा, 'दूसरा वाला मेरे दोस्त, P.S. मैंने इसे आप सबसे बहुत पहले देख लिया था. अब मजाक किसका है?' दीपिका का ये जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दीपिका के इस बयान के बाद कई फैंस उनके सपोर्ट में उतर आए हैं. लोगों का कहना है, कि हर बार सोशल मीडिया पर पोस्ट करके ही सपोर्ट दिखाना जरूरी नहीं होता. कुछ यूजर्स ने ये भी कहा, कि दीपिका इस समय अपनी पर्सनल लाइफ और परिवार पर ध्यान दे रही हैं, ऐसे में उन्हें ट्रोल करना गलत है.

बहरहाल, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं, और अकसर एक-दूसरे के सपोर्ट में खड़े नजर आते हैं. ऐसे में दीपिका की ये सफाई कहीं न कहीं ट्रोल्स के लिए करारा जवाब बन गई है.

अब इतना तो साफ है, कि 'धुरंधर 2' को लेकर चल रही चर्चा के बीच दीपिका का ये रिएक्शन और ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब भी उतनी ही सुर्खियां बटोर रहा है, जितना की फिल्म और उसकी स्टारकास्ट ने बटोरी है.