---विज्ञापन---
Netflix पर बवाल काट रही 1 घंटे 49 मिनट की ये फिल्म, संस्पेंस देख पकड़ लेंगे माथा

4 साल पुरानी इस क्राइम थ्रिलर की कहानी एक बार फिर OTT पर ट्रेंड करने लगी है. नेटफ्लिक्स की टॉप 10 में लिस्ट में फिल्म ने अपनी जगह बना ली है. अगर आप सस्पेंस थ्रिलर के शौकीन हैं, तो ये मर्डर मिस्ट्री देख आपका दिमाग घुम जाएगा. ये फिल्म आखिरी तक आपको सीट से उठने का मौका नहीं देगी. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

नेटफ्लिक्स पर आई क्राइम थ्रिलर मूवी वध 2 ने ओटीटी पर तहलका मचा दिया है. सस्पेंस, थ्रिल और क्राइम से भरपूर इस फिल्म की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. ये आपको अंत तक बांधे रखती है और क्लाइमेक्स में सोचने पर मजबूर भी करती है कि आखिर एक आम इंसान हत्यारा कब और क्यों बनता है. इसी बीच साल 2022 में आई फिल्म वध भी नेटफ्लिक्स पर सुर्खियां बटोर रही है.

वध 2 के आने के बाद लोग वध की भी कहानी देख रहे हैं. वध साल 2022 में आई थी. इस फिल्म में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता लीड रोल में थे. इसे भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

क्राइम और थ्रिल से भरपूर फिल्म वध की कहानी रिटायर्ड टीचर शंभूनाथ मिश्रा (संजय मिश्रा) और उनकी पत्नी मंजू (नीना गुप्ता) के इर्द-गिर्द घूमती है. शंभूनाथ का बेटा गुड्डू अमेरिका चला गया, पढ़ाई के लिए घर गिरवी रखकर लोन लिया था. लेकिन बेटा पैसे नहीं भेजता. ऐसे में लोन देने वाला प्रजापति पांडेय (सौरभ सचदेवा) हर महीने आता है, धमकाता है, घर छीनने की बात करता है.

आगे की कहानी थ्रिल से भरपूर है, जिसमें शंभूनाथ एक ऐसा कदम उठाता है कि आप हैरान रह जाएंगे. फिल्म की कहानी एक ऐसे मोड़ पर आती है, जिसे देखकर हर कोई सोचने पर मजबूर हो जाता है. वहीं जब क्लाइमेक्स में खुलासा होता है, तो सबकी आंखें निकल आती है.

वध का डायरेक्शन जसपाल सिंह संधू और राजीव बर्नवाल ने किया था. फिल्म में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने शानदार परफॉर्मेंस दी है. वहीं विलेन के रूप सौरभ सचदेवा ने भी कमाल का काम किया है.