Wednesday, 8 April, 2026

---विज्ञापन---

‘अंधाधुन’ और ‘दृश्यम’ ये चार कदम आगे हैं ये क्राइम सस्पेंस, क्लाइमेक्स देख चकरा जाएगा सिर

Crime Suspense Thriller Film: अगर आप एक ऐसी थ्रिलर तलाश रहे हैं जिस देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएं, तो हमारे पास ऐसे लोगों के लिए एक बेहतरीन क्राइम सस्पेंस फिल्म है. आप इस फिल्म को अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. चलिए आपको इस फिल्म के बारे में बताते हैं.

ये साउथ की एक ऐसी फिल्म है, जिसकी कहानी आपको आखिर तक कुर्सी की पेटी के साथ बांध कर रखती है. इसलिए क्राइम थ्रिलर फिल्मों के शौकीन लोगों को ये मूवी बहुत ही पसंद आने वाली है.

इस फिल्म की कहानी इतनी शानदार और इंगेजिंग है कि आप फिल्म के आखिर तक कब पहुंच जाएंगे. आपको पता तक नहीं चल पाएगा. वहीं, फिल्म का क्लाइमेक्स देख आप भी अपना सिर पकड़ लेगें.

हम जिस क्राइम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम 'निबुनन' है, जिसे हिंदी में 'इंटेलिजेट' नाम से रिलीज किया गया है. इस फिल्म में अर्जुन सरजा के साथ प्रसन्ना, वरलक्ष्मी सरथकुमार, श्रुति हरिहरन और वैभव रेड्डी लीड रोल में हैं.

फिल्म की कहानी एक डीएसपी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे शहर में हो रही सीरियल किलिंग को रोकने और इसके हत्यारे को पकड़ने का काम सौंपा जाता है. इस केस की जांच के दौरान उसे अपनी एक बीमारी के बारे में भी पता चलता है. फिल्म का क्लाइमेक्स देख आपका भी सिर चकरा जाएगा.

YouTube पर 2 घंटे 10 मिनट की इस सायको क्राइम थ्रिलर फिल्म को IMDb पर 10 में से 6.9 रेटिंग मिली है.

First published on: Apr 07, 2026 10:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.