---विज्ञापन---
मां की गोद में काजू को देख गोला ने खींचे Bharti Singh के बाल, चिल्लाती दिखीं कॉमेडियन, क्या छोटे भाई से जलन कर बैठा बड़ा भाई?

Comedy Queen Bharti Singh: कॉमेडी की दुनिया की क्वीन भारती सिंह एक बार फिर अपने मजेदार अंदाज की वजह से चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका कोई स्टेज शो नहीं, बल्कि फैमिली मोमेंट है. भारती ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके दोनों बेटे... छोटा काजू और बड़ा गोला नजर आ रहे हैं. वीडियो में गोला अपनी मां के बाल खींचता दिख रहा है, जबकि भारती चिल्लाती और हंसती नजर आ रहीं हैं.

वीडियो में भारती अपने छोटे बेटे काजू को गोद में लिए दिख रहीं हैं. तभी पीछे से गोला आकर उनके बाल पकड़ लेता है. भारती दर्द और मस्ती के बीच चिल्लाती दिखती हैं, लेकिन चेहरे पर मुस्कान साफ बताती है, कि ये सब मजाकिया अंदाज में है. इस वीडियो के साथ भारती ने कैप्शन में लिखा, 'मैं बहुत खुश हूं.'

इस रील के जरिए भारती शायद ये दिखाना चाहती हैं, कि दो बच्चों की परवरिश कितनी चैलेंजिंग होती है, लेकिन उतनी ही खूबसूरत भी... वीडियो पूरी तरह से फनी टोन में बनाया गया है, जिसमें भारती मिमिक्री करती और हालात को हल्के फुल्के अंदाज में दिखाती नजर आती हैं. फैंस को ये रियल और रिलेटेबल मोमेंट खूब पसंद आ रहा है.

भारती के इस पोस्ट पर फैंस जमकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. कई लोग गोला को क्यूट शरारती बड़ा भाई बता रहे हैं, तो कुछ इसे सिबलिंग बॉन्ड का प्यारा एग्जाम्पल कह रहे हैं. पोस्ट पर कई सेलेब्स ने भी लाफिंग इमोजी के साथ रिएक्ट किया, जिससे वीडियो और तेजी से वायरल हो गया.

बता दें, भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, और अकसर फैमिली से जुड़े पल शेयर करते रहते हैं, दोनों ने साल 2017 में शादी की थी. साल 2022 में उनके पहले बेटे गोला जिसका नाम लक्ष्य हैं, उनका कपल ने वेलकम किया था, वहीं 19 दिसंबर 2025 को दूसरे बेटे काजू के आने से उनका फैमिली पूरी हो गई है.

बहरहाल, जहां भारती कॉमेडी क्वीन के नाम से फेमस है, वहीं हर्ष लिम्बाचिया कंटेंट राइटर, टीवी प्रोड्यूसर और होस्ट के तौर पर जाने जाते हैं. काम के साथ-साथ दोनों पैरेंटहुड को भी पूरे दिल से एंजॉय कर रहे हैं.

फिलहाल, भारती का ये वीडियो साबित करता है, कि चाहे कितनी भी भागदौड़ हो, मां बनने की खुशी सबसे अलग होती है. जिसे इन पलों में वो खूब एंजॉय कर रहीं हैं. जिसकी झलकर अकसर सोशल मीडिया पर नजर आ जाती है.