---विज्ञापन---
Cocktail 2: मॉडर्न रिलेशनशिप पर बेस्ड होगी ‘कॉकटेल 2’, शाहिद कपूर नहीं रश्मिका-कृति का होगा लव ट्रायंगल! स्टोरी रिवील

Cocktail 2: बॉलीवुड की पॉपुलर रोमांटिक फिल्मों में शामिल 'कॉकटेल' का सीक्वल अब सुर्खियों में है. 'कॉकटेल 2' को लेकर जो लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है, उसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. कहा जा रहा है, कि ये फिल्म मॉडर्न रिलेशनशिप की कॉम्प्लीकेशन्स को नए अंदाज में दिखाएगी, जहां लव ट्रायंगल का इक्वेशन पहले से बिल्कुल अलग होगी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन फिल्म में लेस्बियन कपल के रोल में नजर आ सकती हैं. उनकी लव स्टोरी में तीसरे एंगल के तौर पर शाहिद कपूर की एंट्री होगी. दावा किया जा रहा है, कि फिल्म का कोर एक मॉडर्न लव ट्रायंगल होगा, जो आज के रिश्तों की उलझनों और इमोशनल कन्फ्यूजन को दर्शाएगा.

हालांकि, मेकर्स ने अभी तक स्टोरीलाइन को लेकर कोई ऑफीशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. बताया जा रहा है, कि रश्मिका और कृति के लिए ये किरदार काफी चैलेंजिंग होगा, क्योंकि दोनों ने इससे पहले इस तरह का रोल नहीं किया है.

यही वजह है, कि सोशल मीडिया पर यूजर्स इस ट्रैक को लेकर काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं, और इसे फ्रेश व बोल्ड बता रहे हैं. फिल्म के डायरेक्टर होमी अदजानिया ने 31 जनवरी को 'कॉकटेल 2' की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी थी.

उन्होंने इंस्टाग्राम पर सेट से एक फोटो शेयर की थी, जिसमें पूरी स्टारकास्ट के साथ शूट रैप सेलिब्रेशन होता नजर आया था. कैप्शन में उन्होंने लिखा, कि फिल्म उनके लिए थोड़ी खास है, और पूरी टीम ने शानदार काम किया है.

'कॉकटेल 2' की रिलीज डेट अभी ऑफिशियल तौर पर अनाउंस नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो, ये फिल्म इस साल सितंबर में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. 2012 में आई 'कॉकटेल' को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था, ऐसे में इसके सीक्वल से भी काफी उम्मीदें हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें, तो शाहिद कपूर हाल ही में फिल्म 'ओ रोमियो' में नजर आए थे, जिसे मिलाजुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब देखना दिलचस्प होगा, कि मॉडर्न रिश्तों की इस नई कहानी के साथ 'कॉकटेल 2' दर्शकों के दिलों में कितनी जगह बना पाती है.