---विज्ञापन---
Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म ने आते ही किया धमाका, तोड़ डाला ‘भूत बंगला’ का रिकॉर्ड
Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अब एक दिन पूरा हो गया है. इसी के साथ फिल्म का ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस रिजल्ट भी सामने आ गया है. इस एक्शन कॉमेडी फिल्म ने सिनेमाघरों में आते ही धमाका कर दिया है और बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार ओपनिंग दर्ज की. इसके साथ ही अक्षय कुमार की इस फिल्म ने उनकी दूसरी हिट फिल्म का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. कारोबार के लिहाज से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी शुरुआत मिली है.
'वेलकम टू द जंगल' की शानदार ओपनिंग
Sacnilk.com के अनुसार, अहमद खान के डायरेक्शन में बनी अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी और जैकलीन फर्नांडीज की इस मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने अपने ओपनिंग डे पर 15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वहीं, फिल्म ने पेड प्रीमियर से 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की. पेड प्रीमियर से हुई कमाई को जोड़ने के बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 18.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी
वहीं, 10,890 शो के साथ सिनेमाघरों में अक्षय की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की पहले दिन कुल ऑक्यूपेंसी 26.0% रही, जिसमें सुबह के शो में 11%, दोपहर के शो में 26.85% और शाम के शो में 28.85% ऑक्यूपेंसी रही. हालांकि, रात के शो के दौरान भी ऑक्यूपेंसी में वृद्धि की पूरी उम्मीद है.
तोड़ डाला 'भूत बंगला' का रिकॉर्ड
इसी के साथ फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग के मामले में अक्षय की पिछली फिल्म 'भूत बंगला' को पीछे छोड़ दिया. बता दें कि 'भूत बंगला' ने पहले दिन भारत में 12,386 शो के साथ 12.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. प्रीमियर कलेक्शन 3.75 करोड़ रुपये को मिलाकर फिल्म ने कुल 16 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी.
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, परेश रावल, तुषार कपूर, श्रेयस तलपदे, आफताब शिवदासानी और जैकी श्रॉफ अहम किरदार में भी हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.