---विज्ञापन---
एक्ट्रेस के होंठ से निकला खून… जब इंटीमेट सीन के दौरान बहके एक्टर के कदम, कट बोलने पर भी कर दीं हदें पार
बॉलीवुड की चमक-दमक के पीछे कई ऐसे किस्से छिपे हैं, जो सालों बाद भी चर्चा का विषय बने रहते हैं. हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना से जुड़ा एक ऐसा ही मामला आज भी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित विवादों में गिना जाता है. कहा जाता है कि रोमांटिक और इंटीमेट सीन की शूटिंग के दौरान कई बार वह अपने किरदार में इतने डूब जाते थे कि सेट पर मौजूद लोग भी हैरान रह जाते थे.
कौन है वो एक्टर?
हाल ही में सीनियर एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट सिमी चंदोक ने एक इंटरव्यू में उन चर्चित घटनाओं का जिक्र किया, जिन्होंने उस दौर में खूब सुर्खियां बटोरी थीं. उनके मुताबिक, फिल्म 'प्रेम धर्म' की शूटिंग के दौरान विनोद खन्ना और डिंपल कपाड़िया के बीच बेड पर एक इंटीमेट सीन फिल्माया जा रहा था.
क्या है वो किस्सा?
डायरेक्टर के सीन खत्म होने का इशारा देने के बाद भी विनोद खन्ना नहीं रुके और सीन जारी रहा. जबकि डिंपल कपाड़िया ने सीन स्टॉप करने की डायरेक्टर की आवाज सुन ली थी, लेकिन वो उस वक्त इंडस्ट्री में नई थीं और स्थिति को लेकर असहज महसूस कर रही थीं, वो कश्मकश में थीं, कि डायरेक्टर कट बोल रहा है, और एक्टर सीन को नहीं रोक रहा, इसलिए वो कुछ बोल नहीं पाईं, लेकिन बाद में क्रू मेंबर्स ने पास जाकर सीन को रुकवाया.
किस फिल्म से जुड़ा है ये सीन?
यही नहीं, जर्नलिस्ट ने विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित से जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया, उन्होंने बताया, फिल्म 'दयावान' में दोनों के बीच एक किसिंग सीन फिल्माया गया था. वो बोलीं- माधुरी दीक्षित उस वक्त नई थीं, और विनोद खन्ना उनसे तकरीबन 20 साल बड़े थे. फिल्म में दोनों का एक इंटीमेट किसिंग सीन था. जिसको लेकर विनोद खन्ना उन्हें डीप किस करने लगे, और कट बोलने के बाद भी वो नहीं रुके, जिससे वहां मौजूद सारे लोग हैरान हो गए थे. इतना ही नहीं किसिंग सीन के दौरान विनोद खन्ना ने माधुरी के लिप्स को काट लिया था. जिसके बाद माधुरी के लिप्स से खून निकलने लगा था. एक्ट्रेस के होंठ से ब्लड निकलता देखने के बाद विनोद खन्ना ने किस करना बंद किया था.
माधुरी दीक्षित ने क्यों खाई थी कसम?
मीडिया रिपोर्ट्स और पुराने इंटरव्यूज के मुताबिक, इस सीन को लेकर उस समय काफी विवाद हुआ था. दावा किया जाता है कि शूटिंग के दौरान स्थिति ऐसी बन गई कि माधुरी दीक्षित असहज हो गई थीं. यहां तक कि कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि इस घटना का उन पर इमोशनली गहरा असर पड़ा था. जिसके बाद उन्होंने कभी किसिंग सीन न देने की कसम खा ली थी.
पुराने किस्से मौजूदा समय के बीच का दिखाते हैं फर्क
बहरहाल, बॉलीवुड के इतिहास में ये किस्से आज भी सबसे ज्यादा चर्चित और विवादित किस्सों में गिने जाते हैं. वहीं फिल्म इंडस्ट्री में प्रोफेशनलिज्म और कलाकारों की सहमति को लेकर आज जिस तरह की जागरूकता दिखाई देती है, ऐसे पुराने किस्से अक्सर उस दौर और मौजूदा समय के बीच का फर्क भी दिखाते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.