Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्या लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों के डर से Salman Khan छोड़ रहे हैं गैलेक्सी अपार्टमेंट? बसाएंगे नया आशियाना

---विज्ञापन---

सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं और अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. सभी जानते हैं कि वह मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं, जहां वह साल 1974 से रह रहे हैं. हालांकि, अब खबरें सामने आ रही हैं कि अभिनेता जल्द ही इस घर से शिफ्ट हो सकते हैं.

क्या लॉरेंस बिश्नोई के कारण शिफ्ट हो रहे हैं सलमान खान?

सलमान खान के शिफ्ट होने की खबरों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकियों के बाद सुरक्षा कारणों से जोड़कर देखा जा रहा है. साल 2024 में उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था. इसके अलावा अभिनेता को कई बार धमकी भरे मैसेज भी मिल चुके हैं. फायरिंग की घटना के बाद उन्होंने अपने घर में बुलेटप्रूफ ग्लास भी लगवाए थे. ऐसे में उनके नए घर में शिफ्ट होने की अटकलें तेज हो गई हैं.

---Advertisement---

सलमान खान के नए प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान बांद्रा में एक नई छह मंजिला इमारत बनवा रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है और निर्माण कार्य पूरा होने के बाद वह अपने परिवार के साथ वहां शिफ्ट हो सकते हैं.

कैसा होगा सलमान खान का नया घर?

महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (MCZMA) ने सलमान खान के इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है. उनका नया घर बांद्रा के चिम्बई इलाके में बनाया जाएगा, जो गैलेक्सी अपार्टमेंट से कुछ ही दूरी पर स्थित है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट उनकी मां सलमा खान की जमीन पर बनाया जाएग.। इस आलीशान इमारत में आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्याप्त पार्किंग और छह मंजिलें होंगी. इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 1,014 वर्ग मीटर बताया जा रहा है. हालांकि, नए घर को लेकर सामने आई खबरों पर अभी तक सलमान खान या उनकी टीम की ओर से कोई रिएक्शन नहीं दिया गया है.

---Advertisement---

बिश्नोई गैंग के हमले के बाद बढ़ी थी सलमान खान की सुरक्षा

बता दें कि साल 2024 में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की थी. जांच के दौरान दोनों का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से सामने आया था. बाद में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अभिनेता की सुरक्षा बढ़ाते हुए उन्हें Y+ सुरक्षा प्रदान की गई.

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है. फैंस अब इसकी रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह फिल्म गलवान घाटी के संघर्ष पर आधारित बताई जा रही है. इसके अलावा वह निर्देशक वमशी पैदिपल्ली की अगली फिल्म पर भी काम कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ नयनतारा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी.

---Advertisement---
First published on: Jun 27, 2026 02:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola