Saturday, 13 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

जब ‘हम दिल दे चुके सनम’ के सेट पर सलमान खान नहीं रोक पाए थे आंसू, इस गाने को सुनते ही फूट-फूटकर लगे थे रोने

---विज्ञापन---

सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाते हैं. उन्होंने ऐसे तो बॉलीवुड में तमाम फिल्में दी हैं, लेकिन 'हम दिल दे चुके सनम' उनकी बेहतरीन मूवीज में से एक है. यह फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई थी और इस मूवी का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था. फिल्म में सलमान खान के अलावा ऐश्वर्या राय, अजय देवगन, विक्रम गोखले, स्मिता जयकर जैसे कलाकार नजर आए थे. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी. इतना ही नहीं इसके गाने भी सुपरहिट रहे थे.

गाना सुनकर रो पड़े थे सलमान खान

फिल्म में ‘चांद छुपा बादल में’, ‘आंखों की गुस्ताखियां’, ‘ढोली तारो ढोल बाजे’ और ‘निंबूड़ा-निंबूड़ा’ जैसे कई गाने थे, जो सुपरहिट साबित हुए थे. हालांकि फिल्म में एक ऐसा गाना था, जो अक्सर ही दिल टूटे आशिक सुना करते थे. लेकिन यह गाना सलमान खान का भी फेवरेट था और इस गाने को सुनकर वह सेट पर ही फूट-फूटकर रो पड़े थे.

---Advertisement---

इस्माइल दरबार ने सलमान खान को लेकर किया खुलासा

दरअसल, हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह गाना कोई और नहीं बल्कि 'तड़प तड़प' है, जिसे सुनकर सलमान खान भावुक होकर रो पड़े थे. इस बात का खुलासा खुद मशहूर संगीतकार इस्माइल दरबार ने किया है. उन्होंने फिल्मी ज्ञान से बात करते हुए सलमान खान के जज्बातों को लेकर खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि, " एक दिन संजय लीला भंसाली कमरे में इस गाने को सुन रहे थे. गाने में कुछ बहुत ही गहरे और दर्द भरे शब्द थे. गाना बजते ही कमरे में अचानक सन्नाटा छा गया." मैंने पूछा कि भाई क्या बात है, सब चुप क्यों हो गए? तब सलमान खान ने बहुत ही दुखी मन से कहा, "जब भी मैं इस गाने को सुनता हूं, मुझे बहुत तकलीफ होती है. प्लीज इस गाने को मेरे सामने मत बजाया करो."

फूट-फूटकर रो पड़े थे सलमान खान

म्यूजिक कंपोजर ने आगे कहा, "मैंने सचमुच सलमान खान को उस पल में जोर-जोर से रोते और चीखते हुए देखा था. मैंने खुद अपनी आंखों से उनका वह बेहद भावुक रूप देखा था, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था."

---Advertisement---

फिल्म के कलाकारों के बारे में संजय लीला भंसाली ने कही ये बात

बता दें कि खुद संजय लीला भंसाली ने भी एक इंटरव्यू में सलमान खान को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा था, " हां उस समय हवाओं में प्यार था. लेकिन वह सिर्फ सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच नहीं था, बल्कि हम सभी के बीच एक गहरा लगाव था. जोहरा सहगल, हेलन आंटी, सलमान, ऐश्वर्या, विक्रम गोखले हम सब एक बड़े परिवार की तरह थे. मुझे नहीं लगता कि मुझे किसी और फिल्म की शूटिंग में इतना खूबसूरत एक्सपीरियंस हुआ है." 'हम दिल दे चुके सनम' 16 करोड़ के बजट में बनी थी और यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी. इसने दुनिया भर में 51 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.

सलमान-ऐश्वर्या ने फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर किया डेट, फिर हुआ ब्रेकअप

ऐश्वर्या और सलमान खान को लेकर बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर दोनों के अफेयर की शुरुआत हुई थी. हालांकि कुछ वक्त की डेटिंग के बाद उनका रिश्ता टूट गया था. इतना ही नहीं दोनों का रिश्ता काफी विवादों में भी रहा. ऐश्वर्या राय ने एक्टर पर हिंसा का आरोप लगाया था. कहा जाता है कि एक बार सलमान खान ने एक्ट्रेस के घर पर पहुंच कर हंगामा किया था. वहीं, सलमान खान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की और उनकी एक बेटी आराध्या है. वहीं, सलमान आज भी सिंगल हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 13, 2026 03:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola