---विज्ञापन---
‘रामायण’ को ब्लॉकबस्टर बनाने में लगे मेकर्स? थिएटर डील के लिए 450 करोड़ रुपये की फील्डिंग हुई सेट!
Ramayana Theatrical Rights: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज के लिए उनके फैंस बड़ी ही बेसब्री से दिवाली का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच, नितेश तिवारी की इस फिल्म को लेकर एक खबर सामने आ रही है. दरअसल, फिल्म की रिलीज होने से पहले ही इसके बिजनेस चर्चा जोरों पर है. फिल्म के बिजनेस पर ये चर्चा इसके डॉमेस्टिक डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स को लेकर हो रही है. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.
'रामायण' के राइट्स की डील
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म के रूप में पेश की जा रही 'रामायण' को हासिल करने के लिए अब देश के कुछ सबसे बड़े डिस्ट्रियूशन कंपनी बातचीत कर रही हैं. बताया जा रहा है कि इस डिसक्शन का सबसे बड़ा पॉइन्ट मकेर्स की तरफ से मांगी जा रही कीमत है.
बन सकता है बड़ा नया रिकॉर्ड
रिपोर्ट के मुताबिक, 'रामायण' के मेकर्स केवल हिंदी थिएटर डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स के लिए 450 करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं. अगर मेकर्स की ये मांग पूरी होती है तो ये हिंदी फिल्म के लिए एक नया रिकॉर्ड होगा. इस रिपोर्ट ने इस फिल्म की डील के पैमाने पर सबका ध्यान खींच लिया है.
450 करोड़ रुपये की मांग
रिपोर्ट में बताया गया है कि फिलहाल धर्मा प्रोडक्शंस, एए फिल्म्स और पेन स्टूडियोज जैसी बड़ी कंपनियां प्रॉड्यूसर नमित मल्होत्रा से बातचीत कर रही हैं. हिंदी फिल्म के थिएटर राइट्स के लिए 450 करोड़ रुपये की मांग ही बड़ा मुद्दा बनी हुई है. माना जा रहा है कि अगर फाइनल डील भी 300 या 400 करोड़ रुपये में भी पूरी होती है, तो भी यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक नया बड़ी रिकॉर्ड बनाएगी.
भारत में नेट कलेक्शन
इसके अलावा, रिपोर्ट में दिए गए बिजनेस एस्टीमेट के अनुसार, फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 1,000 करोड़ से 1,500 करोड़ रुपये के बीच रहने का अनुमान है. वहीं, वर्ल्डवाइड 2,500 करोड़ रुपये से अधिक होने की संभावना है. फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर ने भगवान राम, यश ने रावण, साई पल्लवी ने देवी सीता और सनी देओल ने भगवान हनुमान का किरदार निभाया है.