Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

इस हिंदू एक्टर ने मुस्लिम लड़की से किया पहला निकाह, चलाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और बिना तलाक के कर ली दूसरी शादी

---विज्ञापन---

फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने एक से ज्यादा शादियां की हैं. इतना ही नहीं, कुछ कलाकारों के शादीशुदा होने के बावजूद उनके अफेयर भी चर्चा में रहे हैं. आज हम ऐसे ही एक अभिनेता के बारे में बात कर रहे हैं, जिन्होंने पहले एक मुस्लिम महिला से शादी की और बाद में पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी कर ली थी.

पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहा ये एक्टर

दरअसल, हम जिस एक्टर के बारे में बात कर रहे हैं वह 70 से 80 के दशक में तमाम फिल्मों में काम कर चुके हैं. कई सुपरहिट फिल्में भी इन्होंने अपने करियर में दी हैं. हालांकि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर यह सबसे ज्यादा चर्चा में बने रहे हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---Advertisement---

राज बब्बर बर्थडे

हम बात कर रहे हैं राज बब्बर की, जो कि आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं. राज बब्बर का जन्म 23 जून 1952 को उत्तर प्रदेश के टूंडला में हुआ था. वह एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनका परिवार भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद टूंडला आकर बस गया था. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा आगरा से पूरी की. इसके बाद आगरा कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से अभिनय की शिक्षा ली.

राज बब्बर फिल्में

राज बब्बर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बी.आर. चोपड़ा की फिल्म 'इंसाफ का तराजू' से की. इसके बाद वह बी.आर. चोपड़ा की कई फिल्मों में नजर आए. उन्होंने 'निकाह', 'आज की आवाज', 'जज्बात', 'कलयुग', 'राज', 'प्रेम गीत', 'उमराव जान' और 'अरमान' जैसी फिल्मों में भी काम किया है.

---Advertisement---

राज बब्बर ने मुस्लिम लड़की से की थी पहली शादी

अगर उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने नादिरा जहीर से पहली शादी की थी. दोनों की मुलाकात NSD में हुई थी, जहां दोनों एक-दूसरे के करीब आए. नादिरा, राज बब्बर से उम्र में चार साल बड़ी थीं और मुस्लिम परिवार से थीं, जबकि राज हिंदू परिवार से आते थे. बताया जाता है कि शादी के समय राज बब्बर के परिवार ने नादिरा से धर्म परिवर्तन करने और नया नाम अपनाने की इच्छा जताई थी, लेकिन राज ने इसका विरोध किया. इसके बाद दोनों ने 1975 में बिना धर्म परिवर्तन के गुरुद्वारे में आनंद कारज की रस्म के अनुसार शादी की. इस शादी से उनके दो बच्चे हैं, जिनमें बेटी जूही और बेटा आर्य बब्बर हैं.

राज बब्बर ने बिना तलाक के स्मिता पाटिल से की थी शादी

बाद में फिल्मों में काम करने के दौरान राज बब्बर की मुलाकात अभिनेत्री स्मिता पाटिल से हुई. दोनों के बीच नजदीकियां फिल्म 'भीगी पलकें' (1982) की शूटिंग के दौरान बढ़ीं. पहले से शादीशुदा होने के बावजूद राज बब्बर ने 1983 में स्मिता पाटिल से दूसरी शादी की. उस समय उन्होंने अपनी पहली पत्नी नादिरा को तलाक नहीं दिया था. साल 1986 में बेटे प्रतीक बब्बर के जन्म के बाद प्रेगनेंसी में स्मिता ने कई मुश्किलों का सामना किया, जिसके कारण बाद में उनकी मौत हो गई थी.

---Advertisement---
First published on: Jun 23, 2026 12:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola