---विज्ञापन---

क्या टूटने वाली है मौनी रॉय की शादी? पहले किया अनफॉलो फिर डिलीट की शादी की तस्वीरें, फैंस बोले- ‘सब खत्म…’

Mouni Roy Divorce Rumours: टीवी और बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चाएं तेज हो गई हैं, कि मौनी और उनके पति सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा. फैंस को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब उन्होंने नोटिस किया, कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. इतना ही नहीं, मौनी ने अपनी शादी और पति के साथ की तस्वीरें भी सोशल मीडिया से हटा दी हैं. बस फिर क्या था, इंटरनेट पर तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया.

इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स रहे मौनी और सूरज

मौनी और सूरज को इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में गिना जाता रहा है. दोनों अकसर वेकेशन, पार्टी और इवेंट्स की रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते थे, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते थे. ऐसे में अचानक आई इस डिजिटल दूरी ने लोगों को हैरान कर दिया है.

---Advertisement---

सोशल मीडिया पर आई रिएक्शन की बाढ़

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स अब तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. कुछ का कहना है, कि दोनों के बीच अनबन चल रही है, जबकि कुछ लोग इसे सिर्फ छोटी-मोटी नाराजगी मान रहे हैं.

क्यों अबतक चुप है कपल?

हालांकि, अब तक मौनी या सूरज की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. यही वजह है, कि फैंस लगातार इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं. कई यूजर्स का मानना है, कि बिना किसी पुष्टि के रिश्ते को लेकर नतीजा निकालना सही नहीं होगा.

---Advertisement---

कैसे शुरू हुई दोनों की लवस्टोरी?

मौनी और सूरज की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है. दोनों की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी, और लंबे समय तक डेट करने के बाद जनवरी 2022 में गोवा में शादी की थी. उनकी शादी बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों से हुई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं.

फैंस दिल खोकर बरसाते हैं प्यार

उस समय फैंस ने इस कपल पर जमकर प्यार बरसाया था. वर्कफ्रंट की बात करें, तो मौनी रॉय लगातार अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं. टीवी से फिल्मों और ओटीटी तक उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. खासकर 'नागिन' से उन्हें जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी.

बॉलीवुड में मचाया धमाल

इसके बाद उन्होंने फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग और ग्लैमरस अंदाज से लोगों का दिल जीता.बहरहाल, मौनी और सूरज के रिश्ते को लेकर सच्चाई क्या है, इसका जवाब आने वाला वक्त ही देगा.

First published on: May 12, 2026 12:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.