Thursday, 4 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

जून में कौन मारेगा बाजी? इन 9 फिल्मों के बीच छिड़ेगी साल की सबसे बड़ी जंग

---विज्ञापन---

सिनेमाघरों में बीता महीना भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल न दिखा पाया हो लेकिन जून का महीना एंटरटेनमेंट का डबल डोज लेकर आ रहा है. इस महीने बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के बड़े-बड़े सुपरस्टार्स आमने-सामने होने वाले हैं. पहले ही हफ्ते से बॉक्स ऑफिस पर ऐसी जंग छिड़ेगी जो साल की सबसे बड़ी भिड़ंत साबित हो सकती है. कहीं स्पोर्ट्स का जूनून दिखेगा तो कहीं 27 सितारों की फौज कॉमेडी का तड़का लगाएगी. आखिर कौन मारेगा बाजी?

पेद्दी (4 जून)

राम चरण और जान्हवी कपूर स्टारर यह एक स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म है जो पैन इंडिया रिलीज हो रही है. बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 1980 के दशक के ग्रामीण आंध्र प्रदेश की कहानी दिखाती है जहां गांव वालों में क्रिकेट और कुश्ती का जबरदस्त जुनून है. इसी खेल के दम पर गांव का होनहार खिलाड़ी पेद्दी एक दबंग के खिलाफ अपने गांव के सम्मान की लड़ाई लड़ता है.

---Advertisement---

बंदर (5 जून)

बॉबी देओल स्टारर इस क्राइम थ्रिलर फिल्म से अनुराग कश्यप डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं. फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है जिसमें बॉबी देओल ने 'समर' नाम के एक ढलते हुए टीवी स्टार का रोल निभाया है. समर की जिंदगी तब बदल जाती है जब उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड उस पर रेप का झूठा आरोप लगा देती है और उसे एक भ्रष्ट जेल की काली दुनिया का सामना करना पड़ता है.

है जवानी तो इश्क होना है (5 जून)

डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी जस और बानी की शादी टूटने से शुरू होती है क्योंकि बानी को बच्चे नहीं चाहिए. लेकिन अलग होने के बाद ट्विस्ट तब आता है जब जस की नई गर्लफ्रेंड और उसकी एक्स-वाइफ बानी दोनों एक साथ प्रेग्नेंट हो जाती हैं और इसके बाद जबरदस्त भागदौड़ मचती है.

---Advertisement---

मैं वापस आऊंगा (12 जून)

'अमर सिंह चमकीला' की सफलता के बाद इम्तियाज अली एक बार फिर दिलजीत दोसांझ के साथ यह दिल छू लेने वाली ड्रामा फिल्म लेकर आ रहे हैं. फिल्म में शर्वरी वाघ, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह भी हैं. यह भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दौर की एक इमोशनल प्रेम कहानी है जो एक बुजुर्ग और एक नौजवान के बीच जिंदगी भर के अधूरे प्यार को अलग-अलग समय काल में दिखाती है.

भारत भाग्य विधाता (12 जून)

कंगना रनौत की यह फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के उन गुमनाम हीरोज पर आधारित है जिनकी बहादुरी की चर्चा ज्यादा नहीं हुई. मनोज तापड़िया के डायरेक्शन में बनी इस थ्रिलर फिल्म में कंगना एक हेड नर्स का किरदार निभा रही हैं. कहानी कामा और अल्ब्लेस अस्पताल के उस मेडिकल स्टाफ की है जिन्होंने अपनी जान दांव पर लगाकर करीब 400 मरीजों की जान बचाई थी.

---Advertisement---

गवर्नर (12 जून)

मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा स्टारर 'गवर्नर: द साइलेंट सेविअर' एक सस्पेंस और राजनीतिक दांव-पेच से भरपूर थ्रिलर फिल्म है. चिन्मय डी मांडलेकर के डायरेक्शन और विपुल शाह के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म 1990 के दशक के गंभीर भारतीय आर्थिक संकट पर आधारित है जिसमें पूर्व आरबीआई गवर्नर वेंकटारमनन की सूझबूझ को दिखाया गया है जिन्होंने देश को दिवालिया होने से बचाया था.

हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट (12 जून)

हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए विक्रम भट्ट अपनी मशहूर हॉन्टेड फ्रेंचाइजी की नई किस्त लेकर आ रहे हैं. इस सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म की कहानी एक ऐसे आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने अतीत से भागते हुए एक दूरदराज पहाड़ी इलाके की पुरानी हवेली में पनाह लेता है लेकिन वहां उसका सामना कुछ बेहद खौफनाक और डरावने राज से होता है.

---Advertisement---

कॉकटेल 2 (19 जून)

साल 2012 की सुपरहिट फिल्म 'कॉकटेल' का यह अगला भाग है जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है. होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की एक फ्रेश तिकड़ी नजर आएगी. यह फिल्म आज के जमाने के युवाओं के बीच दोस्ती, रोमांस और रिश्तों के बीच उलझी हुई बारीकियों और उनकी सोच को दिखाएगी.

वेलकम टू द जंगल (26 जून)

जून महीने का अंत एक बड़े धमाके के साथ होगा जब अहमद खान के डायरेक्शन में बनी 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की नई कॉमेडी फिल्म रिलीज होगी. इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, संजय दत्त और अरशद वारसी सहित 27 कलाकारों की भारी-भरकम फौज है. कहानी एक नकली फिल्म की शूटिंग के चक्कर में शुरू होती है जहां सभी किरदार शहर से निकलकर एक असली जंगल के रोमांच में फंस जाते हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 04, 2026 09:41 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola