---विज्ञापन---
खूबसूरती में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती है Imtiaz Ali की बेटी, बॉलीवुड में मचाएंगी धमाल, देखें Photos
बॉलीवुड में आए दिन स्टार किड्स की चर्चा होती रहती है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मशहूर डायरेक्टर की बेटी से मिलवाने जा रहे हैं जो खूबसूरती में बड़ी बड़ी हीरोइनों को टक्कर देती हैं. हाल ही में उन्हें अपने पिता के साथ मुंबई में देखा गया जिसके बाद से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. खास बात यह है कि वह बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं लेकिन वह कैमरे के सामने नहीं बल्कि कैमरे के पीछे से धमाल मचाएंगी. आखिर कौन हैं ये और क्या है इनका प्लान? चलिए जानते हैं.
पिता के साथ आईं नजर और डेब्यू की चर्चा
बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में देने वाले डायरेक्टर इम्तियाज अली को हाल ही में उनकी बेटी इदा अली के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर आते देखा गया. इसके बाद से ही इदा अली अचानक लाइमलाइट में आ गई हैं और खबर है कि वह बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. आपको बता दें कि इम्तियाज अली की नई फिल्म 'मैं वापस आउंगा' भी बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
फिल्मों की पढ़ाई और शानदार डिग्री
इम्तियाज अली की बेटी इदा अली खूबसूरती के मामले में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं लेकिन उनकी दिलचस्पी एक्टिंग में नहीं है. इदा ने दुनिया की मशहूर यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से फिल्म मेकिंग की पढ़ाई की है. वह अपनी इसी पढ़ाई और हुनर के दम पर बहुत जल्द बॉलीवुड में अपना ऑफिशियल डेब्यू करने जा रही हैं.
डायरेक्शन में आजमा रही हैं हाथ
इदा अली अपने पिता के नक्शेकदम पर आगे बढ़ रही हैं. वह एक्टिंग की जगह डायरेक्शन यानी फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में अपना करियर बना रही हैं. वह बहुत जल्द बॉलीवुड में बड़े स्तर पर डेब्यू करने वाली हैं और इससे पहले वह एक शॉर्ट फिल्म 'लिफ्ट' का डायरेक्शन भी कर चुकी हैं जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था.
राइटिंग में भी दिखाया दम
इदा सिर्फ डायरेक्शन ही नहीं बल्कि कहानियां लिखने में भी माहिर हैं. उन्होंने अमेजन मिनी टीवी के लिए एक शॉर्ट फिल्म 'उलझे हुए' की कहानी लिखी थी. इस फिल्म में संजना सांघी और अभय वर्मा लीड रोल में नजर आए थे. इससे साफ है कि वह जब बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी तो अपने पिता की तरह राइटिंग और डायरेक्शन दोनों में नाम कमाएंगी.
सोशल मीडिया पर ग्लैमरस अंदाज
इदा अली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपनी खूबसूरत और बिंदास तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर करती हैं. इदा भले ही बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी कर रही हैं और ग्लैमर वर्ल्ड के कैमरों से थोड़ा दूर रहना पसंद करती हैं लेकिन उनकी तस्वीरें देखकर लोग यही कहते हैं कि वह किसी बड़ी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.