Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ BF संग हुईं रोमांटिक, सुजैन खान ने अर्सलान गोनी को किया KISS, कोजी मोमेंट्स ने जीता दिल

---विज्ञापन---

बॉलीवुड की कई जोड़ी ऐसी हैं, जो दर्शकों के दिल में खास जगह बनाए हुए है, ऐसी ही एक जोड़ी सुजैन खान और अर्सलान गोनी की है, जिसकी केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है. दोनों को अक्सर इवेंट में साथ स्पॉट किया जाता है, जिसमें उनके बीच का खास बॉन्ड साफ झलकता दिखाई देता है.

अर्सलान के प्यार में सुजैन

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान तलाक के बाद अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकीं हैं, और अर्सलान गोनी संग रिलेशनशिप में हैं, दोनों ज्यादातर मूमेंट्स में एक-दूसरे को सपोर्ट करते दिखाई देते हैं. हाल ही में सुजैन ने अर्सलान के लिए एक रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस उनकी केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं.

---Advertisement---

सुजैन खान का सोशल मीडिया पोस्ट

सुजैन खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके और अर्सलान गोनी के कई यादगार पल देखने को मिलते हैं. वीडियो में दोनों अलग-अलग जगहों पर साथ वक्त बिताते, मुस्कुराते और एक-दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. कुछ तस्वीरों में अर्सलान की बांहों में सुजैन बेहद खुश दिखाई देती हैं, जबकि एक तस्वीर में वह उन्हें प्यार से किस करती भी नजर आती हैं.

पोस्ट में लिखी अर्सलान के लिए दिल की बात

वीडियो के साथ सुजैन ने अर्सलान के लिए दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा. उन्होंने लिखा, 'क्योंकि सिर्फ आज ही नहीं, बल्कि हर दिन तुम मुझे बेहद खास महसूस कराते हो... यहां से लेकर हमेशा तक.' सुजैन की इस पोस्ट से साफ है कि दोनों का रिश्ता पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो चुका है.

---Advertisement---

फैंस के रिएक्शन्स की आई बाढ़

सुजैन की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. कमेंट सेक्शन हार्ट और फायर इमोजी से भर गया है. कई यूजर्स ने दोनों को 'परफेक्ट कपल' और 'पावर कपल' बताया, जबकि कुछ फैंस ने लिखा कि दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लगते हैं.

वर्क फ्रंट पर अर्सलान गोनी

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्सलान गोनी इन दिनों रियलिटी शो 'अलायंस' में नजर आ रहे हैं. वहीं, सुजैन खान भले ही एक्टिंग की दुनिया से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और वह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

---Advertisement---

कब हुई थी ऋतिक-सुजैन की शादी?

बता दें, कि सुजैन खान ने साल 2000 में बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन से शादी की थी. दोनों की शादी करीब 14 साल चली और साल 2014 में उनका तलाक हो गया. उनके दो बेटे हैं, जिनकी परवरिश दोनों मिलकर कर रहे हैं. तलाक के बाद ऋतिक रोशन अभिनेत्री सबा आजाद के साथ रिश्ते में हैं, जबकि सुजैन खान अर्सलान गोनी के साथ अपनी नई जिंदगी को खुलकर एंजॉय कर रही हैं. दोनों की लेटेस्ट रोमांटिक पोस्ट एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई है.

First published on: Jul 26, 2026 04:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola