Monday, 22 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Arjun Kapoor के घर बजने जा रही है शहनाई, छोटी बहन अंशुला और रोहन के प्री वेडिंग फंक्शन हुए शुरू, सामने आईं फोटोज

---विज्ञापन---

बॉलीवुड फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की छोटी बहन अंशुला कपूर जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत हो चुकी है और अब इनकी खूबसूरत तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आ गई हैं. इन प्री-वेडिंग समारोहों में संजय कपूर, जाह्नवी कपूर, शनाया कपूर समेत कपूर परिवार के कई सदस्य शामिल हुए.

माता की चौकी से हई अंशुला के प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत

अंशुला कपूर के प्री-वेडिंग फंक्शन की कई तस्वीरें शनाया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. तस्वीरों से पता चलता है कि शादी की रस्मों की शुरुआत माता की चौकी से हुई. इसके अलावा अंशुला ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह रोहन ठक्कर के साथ पूजा-अर्चना करती हुई नजर आ रही हैं.

---Advertisement---

अंशुला ने पहना गोल्डन लहंगा

माता की चौकी के लिए अंशुला ने गोल्डन रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था.उन्होंने इसके साथ गोल्डन ज्वेलरी पहनी और मल्टीकलर का दुपट्टा ओढ़ा है. वहीं, रोहन ठक्कर लाल रंग के कुर्ते में नजर आए.

अंशुला के साथ दिखा पूरा परिवार

शनाया कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में पूरा कपूर परिवार एक साथ दिखाई दे रहा है. इनमें जाह्नवी कपूर, अर्जुन कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर, संजय कपूर और महीप कपूर नजर आ रहे हैं. तस्वीरों को शेयर करते हुए शनाया ने कैप्शन में लिखा, "हम तुम दोनों से बहुत प्यार करते हैं, अंशुला और रोहन ठक्कर." इसके साथ उन्होंने हार्ट और नज़र वाला इमोजी भी शेयर किया.

---Advertisement---

शनाया, जाह्नवी और खुशी दिखीं खूबसूरत लुक में

अगर शनाया कपूर के लुक की बात करें तो उन्होंने इस खास मौके पर सिंपल ऑफ-व्हाइट सूट पहना और बालों का जूड़ा बनाया था. वहीं, जाह्नवी कपूर पर्पल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं. खुशी कपूर शरारा सूट में दिखीं, जबकि अर्जुन कपूर लाल रंग के कुर्ता-पायजामा में नजर आए.

2025 में अंशुला और रोहन ने की थी सगाई

बता दें कि अंशुला कपूर ने जुलाई 2025 में रोहन ठक्कर से सगाई की थी. उन्होंने अपने प्रपोजल की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा था, "हमने मंगलवार को रात 1:15 बजे बात करना शुरू किया और घंटों तक बातें करते रहे. करीब तीन साल बाद, मेरे पसंदीदा शहर में सेंट्रल पार्क के एक कैसल के सामने उन्होंने मुझे ठीक रात 1:15 बजे प्रपोज किया. यह किसी जादू जैसा लगा." बता दें कि अंशुला और रोहन की पहली मुलाकात साल 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 22, 2026 09:09 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola