---विज्ञापन---
Parineeti Chopra से पहले Raghav Chadha पर था इस हसीना का क्रश, शादी से पहले ही टूट गया सपना, अब खुद किया खुलासा
'बिग बॉस 16' से जबरदस्त पहचान बनाने वाली ये हसीना एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. अपने बेबाक अंदाज और खुलकर बोलने की आदत के लिए जानी जाने वाली अर्चना ने अब अपने पुराने क्रश को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
हाल ही में एक इंटरव्यू में इस एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी क्रश कौन था, और नो हैं अर्चना गौतम, एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले नेता राघव चड्ढा काफी पसंद थे. उन्होंने कहा कि 'बिग बॉस 16' के दौरान जब भी वो किसी सांसद से शादी करने की बात करती थीं, तो उनका इशारा राघव चड्ढा की तरफ ही होता था.
इस दौरान अर्चना ने खुलकर कबूल किया, कि उन्हें राघव पर क्रश था, और वो उनसे शादी के सपने भी देखती थीं. हालांकि, अर्चना अपनी फीलिंग्स जाहिर कर पातीं, उससे पहले ही राघव चड्ढा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से शादी कर ली. इसके बाद अर्चना का दिल टूट गया. अर्चना ने हंसते हुए, कहा कि अब उनके दिल में राघव के लिए कोई फीलिंग्स नहीं हैं, और वो आगे बढ़ चुकी हैं.
इंटरव्यू के दौरान अर्चना ने अपनी पसंद को लेकर भी दिलचस्प बात कही. उन्होंने बताया कि उन्हें 'धाकड़' और 'रौबदार' लड़के पसंद हैं. हालांकि, उन्होंने साफ किया, कि उनका मतलब गलत तरह के गुंडों से नहीं है, बल्कि ऐसे शख्स से है, जिसकी पर्सनालिटी स्ट्रॉन्ग हो और जिसके सामने कोई आसानी से बोल न सके.
इसके अलावा अर्चना ने नेता चिराग पासवान को लेकर भी अपनी राय दी. उन्होंने कहा कि चिराग अच्छे इंसान हैं, लेकिन फिलहाल उनकी जिंदगी में कोई खास नहीं है. अर्चना गौतम सिर्फ रियलिटी शो तक सीमित नहीं हैं. वो एक्ट्रेस और मॉडल भी हैं, और 2018 में 'मिस बिकिनी इंडिया' का खिताब जीत चुकी हैं. उन्होंने कई फिल्मों और रीजनल प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है.
राजनीति की बात करें, तो अर्चना पहले कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई थीं. उन्होंने 2022 में उत्तर प्रदेश के हस्तिनापुर सीट से चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. फिलहाल, वो पार्टी से बाहर हैं, लेकिन दोबारा कांग्रेस में वापसी की इच्छा जता चुकी हैं.
बहरहाल, अर्चना गौतम अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं, और उनका ये नया खुलासा फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है.