---विज्ञापन---
Anshula Kapoor Wedding: आज रोहन ठक्कर की दुल्हन बनेंगी अंशुला कपूर, जानें कब, कहां और कैसे होगी शादी?
Anshula Kapoor Wedding: अर्जुन कपूर की बहन और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अंशुला कपूर आज यानी 6 जुलाई को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. दोनों की शादी मुंबई में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में बेहद प्राइवेट अंदाज में होगी. पिछले कई दिनों से शादी की रस्मों की झलकियां सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही थीं और अब आखिरकार कपल अपने रिश्ते को नया नाम देने के लिए तैयार है.
कब और कहां होगी शादी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंशुला और रोहन की शादी मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में होगी. हालांकि परिवार की ओर से शादी के मुहूर्त या फेरों का सटीक समय अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है.
शादी की सभी रस्में एक ही दिन में होगी पूरी?
बताया जा रहा है कि शादी की सभी रस्में एक ही दिन में पूरी की जाएंगी. इसके बाद मेहमानों के लिए एक शानदार कॉकटेल पार्टी भी रखी गई है. खास बात यह है कि शादी में शामिल होने वाले मेहमानों से मॉडर्न इंडियन आउटफिट पहनने की अपील की गई है.
प्री-वेडिंग फंक्शन में कपूर खानदान में जमी थी धूम
शादी से पहले अंशुला कपूर ने अपनी 'माता की चौकी', 'मेहंदी' और 'चूड़ा' सेरेमनी की कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया. कपूर परिवार में शादी का माहौल बना हुआ है और माना जा रहा है कि बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां भी इस खास मौके का हिस्सा बन सकती हैं.
क्या करते हैं रोहन ठक्कर?
अगर रोहन ठक्कर की बात करें तो वह करण जौहर की कंपनी 'धर्माटिक एंटरटेनमेंट' के डिजिटल डिवीजन में लेखक के तौर पर काम करते हैं. उन्होंने लॉस एंजिल्स से फिल्म और स्क्रीनप्ले राइटिंग की पढ़ाई की है और लंबे समय से मनोरंजन जगत से जुड़े हुए हैं.
कैसे शुरू हुई दोनों की लवस्टोरी?
अंशुला और रोहन की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोनों की पहली मुलाकात साल 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और जुलाई 2025 में रोहन ने न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में अंशुला को बेहद खास अंदाज में प्रपोज किया. दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने रात ठीक 1:15 बजे प्रपोज किया, क्योंकि तीन साल पहले इसी समय दोनों की पहली बातचीत शुरू हुई थी.
कपूर परिवार में शादी को लेकर उत्साह
अब एक साल बाद दोनों अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं. कपूर परिवार में इस शादी को लेकर उत्साह साफ नजर आ रहा है, वहीं फैंस भी अंशुला और रोहन की वेडिंग की पहली तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.