---विज्ञापन---
कौन है अर्जुन कपूर के जीजा रोहन ठक्कर? जिससे बहन अंशुला कपूर ने रचाई शादी, जानें नेटवर्थ
बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत मोना शौरी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. उन्होंने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से शादी कर ली है. शादी के बाद कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं. हालांकि, कई लोग यह जानना चाहते हैं कि रोहन ठक्कर कौन हैं, क्या करते हैं और उनकी नेटवर्थ कितनी है. आइए जानते हैं उनके बारे में.
अंशुला ने रचाई रोहन से शादी
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने 6 जुलाई को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की. कपल की शादी मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में हुई. इस खास मौके पर परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे, जिनमें जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर और अर्जुन कपूर शामिल थे.
कौन है रोहन ठक्कर?
अगर रोहन ठक्कर की बात करें तो वह स्क्रीनराइटिंग की दुनिया का जाना-माना नाम हैं. वह करण जौहर के धर्माटिक एंटरटेनमेंट के लिए फ्रीलांस लेखक के तौर पर काम करते हैं. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आने से पहले वह विज्ञापन और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में भी काम कर चुके हैं. इसी अनुभव ने उन्हें फिल्मों और वेब कंटेंट लेखन में मजबूत पहचान दिलाई.
रोहन ठक्कर एजुकेशन
रोहन ने न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से प्लेराइटिंग और स्क्रीनराइटिंग में मास्टर डिग्री हासिल की है. इसके अलावा उन्होंने यूसीएलए (UCLA) में भी पढ़ाई की, जहां उन्होंने स्टोरीटेलिंग और स्क्रीनराइटिंग की बारीकियां सीखीं. साथ ही, उन्होंने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, लॉस एंजिल्स में भी पढ़ाई की. जहां लेखन और कहानी कहने की कला को निखारा.
रोहन ठक्कर नेटवर्थ
अगर उनकी नेटवर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहन ठक्कर करीब 1 मिलियन डॉलर यानी लगभग 8.5 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं.
लंबे समय से रोहन और अंशुला कर रहे थे डेट
बता दें कि अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. साल 2023 में अंशुला ने रोहन के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया थाय. इसके बाद दोनों अक्सर साथ नजर आए और आखिरकार 6 जुलाई को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.