Tuesday, 30 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

सेंसर बोर्ड की परीक्षा में पास हुई आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, इतने घंटे की होगी फिल्म

---विज्ञापन---

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' को लेकर एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है. रिलीज से ठीक पहले इस फिल्म को सेंसर बोर्ड की अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ा, जहां इसके सीन और कहानी को देखने के बाद बोर्ड ने एक बड़ा फैसला सुनाया है. इसके साथ ही फिल्म की लंबाई को लेकर भी एक बड़ा खुलासा हुआ है जिसे जानकर दर्शक हैरान हैं. आइए जानते हैं कि आखिर सेंसर बोर्ड ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' का रन टाइम कितना है और उम्र सीमा क्या है...

सेंसर बोर्ड से मिला खास सर्टिफिकेट

आलिया भट्ट और शारवरी वाघ स्टारर फिल्म 'अल्फा' सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी सेंसर बोर्ड से पास हो गई है. बोर्ड की तरफ से इस फिल्म को यूए 16 प्लस (UA 16+) रेटिंग के साथ हरी झंडी दिखाई गई है. इसका मतलब यह है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चे इस फिल्म को अपने माता-पिता की देखरेख में ही देख सकेंगे. ट्रेलर में दिखाए गए जबरदस्त और खूंखार एक्शन को देखते हुए बोर्ड ने यह फैसला लिया है.

---Advertisement---

इतने घंटे लंबी होगी फिल्म

सेंसर बोर्ड से पास होने के साथ ही फिल्म के रनटाइम यानी इसकी कुल लंबाई का भी खुलासा हो गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट के मुताबिक 'अल्फा' कुल 140 मिनट यानी 2 घंटे 20 मिनट लंबी होने वाली है. फिल्म में कितने कट लगाए गए हैं, इसकी जानकारी तो अभी सामने नहीं आई है, लेकिन फिल्म की टीम ने खुद सेंसर सर्टिफिकेट मिलने की पुष्टि कर दी है. यह फिल्म आगामी 3 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

सर्टिफिकेट से खुला कहानी का राज

फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट के साथ ही इसके प्लॉट यानी कहानी को लेकर भी एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है. फिल्म की कहानी बदले की आग में जल रही एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने रास्ते में आने वाले हर एक दुश्मन को सबक सिखाती चली जाती है. लेकिन इसी खतरनाक मिशन के दौरान उसकी खुद की जिंदगी के कुछ ऐसे गहरे राज खुलते हैं, जो सब कुछ पलट कर रख देते हैं. फिल्म में आलिया भट्ट बेहद बेखौफ और खतरनाक अवतार में नजर आने वाली हैं.

---Advertisement---

स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की यह सातवीं फिल्म है, लेकिन यह पहला मौका है जब इस यूनिवर्स में महिला जासूसों को लीड रोल में रखा गया है. इससे पहले सलमान खान की टाइगर सीरीज, शाहरुख खान की पठान और ऋतिक रोशन की वॉर जैसी फिल्मों ने इस यूनिवर्स में धमाल मचाया है. अब शिव रवैल के निर्देशन में बनी 'अल्फा' के जरिए आलिया और शर्वरी भी इस जासूसी दुनिया का अहम हिस्सा बनने जा रही हैं, जिसमें बॉबी देओल विलेन और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में दिखेंगे.

मेकर्स और आलिया के लिए क्यों है जरूरी?

यशराज फिल्म्स के लिए यह फिल्म बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि इस यूनिवर्स की पिछली दो फिल्मों 'टाइगर 3' और 'वॉर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक बिजनेस नहीं किया था. ऐसे में मेकर्स को इस फीमेल लीड एक्शन फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं. वहीं दूसरी तरफ आलिया भट्ट के लिए भी यह फिल्म एक बड़ा टेस्ट है, क्योंकि उनकी पिछली रिलीज फिल्म 'जिगरा' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी. ऐसे में आलिया को भी इस फिल्म से एक बड़ी हिट की तलाश है.

---Advertisement---
First published on: Jun 30, 2026 03:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola