Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

मौत से 5 मिनट पहले तक शूटिंग करना चाहता है ये बॉलीवुड सुपरस्टार, एक्टर का चौंकाने वाला बयान वायरल

---विज्ञापन---

हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक दिग्गज कलाकार हुए हैं, लेकिन हाल ही में इंडस्ट्री के एक बेहद मशहूर और बड़े सुपरस्टार ने एक ऐसा हैरान कर देने वाला बयान दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. हर कोई इस बात को सुनकर दंग है कि आखिर बॉलीवुड का वह कौन सा अभिनेता है, जो अपनी जिंदगी के आखिरी पलों में भी आराम करने के बजाय कैमरे के सामने काम करना चाहता है.

मौत से पहले की अनोखी इच्छा

यह एक्टर कोई और नहीं, बल्कि बॉलवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार हैं. उन्होंने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने अपने दिल की बात शेयर करते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में 35 साल का समय बहुत लंबा होता है और बहुत कम लोगों को इतना लंबा करियर मिल पाता है. उन्होंने कहा कि वे आगे भी 40 साल से ज्यादा समय तक काम करना चाहते हैं. उनकी भगवान से यही प्रार्थना है कि वे अपनी मौत से ठीक 5 मिनट पहले तक भी कैमरे के सामने शूटिंग करते रहें.

---Advertisement---

खुद को थप्पड़ मारने का मन

अक्षय ने अपने करियर के शुरुआती दौर को याद करते हुए एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने कहा कि शुरुआत में वे सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे. फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक पूरा करने के बाद जब उन्होंने खुद की पुरानी फिल्में देखीं, तो उनका मन खुद को एक थप्पड़ मारने का हुआ. उस दौर में वे सिर्फ एक्शन रोल में फंसकर रह गए थे और किसी को नहीं लगता था कि वे कुछ और कर पाएंगे.

इस तरह किया खुद को ट्रांसफॉर्म

एक्शन हीरो की इमेज से बाहर निकलने के लिए अक्षय कुमार ने खुद को पूरी तरह बदलने का फैसला किया. इसके बाद उन्होंने कॉमेडी, रोमांस और गंभीर मुद्दों पर आधारित फिल्में करनी शुरू कीं. उन्होंने 'हेरा फेरी', 'धड़कन', 'मुझसे शादी करोगी', 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' और 'पैडमैन' जैसी सुपरहिट फिल्में देकर दुनिया को साबित कर दिया कि वे हर तरह के रोल बहुत ही बखूबी निभा सकते हैं.

---Advertisement---

वेलकम टू द जंगल का धमाल

अक्षय कुमार जल्द ही बड़े पर्दे पर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आने वाले हैं. अहमद खान के निर्देशन में बनी यह मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म इसी हफ्ते 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस फिल्म में अक्षय के साथ रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, दिशा पाटनी और परेश रावल जैसे कई बड़े कलाकार दर्शकों को हंसाते हुए नजर आएंगे.

आने वाली बड़ी फिल्में लाइन में

'वेलकम टू द जंगल' के अलावा भी अक्षय कुमार के पास कई बड़े और दिलचस्प प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं, जिनकी शूटिंग में वे व्यस्त हैं. वे जल्द ही निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म 'हैवान' में नजर आएंगे, जिसमें कई सालों के बाद उनके साथ सैफ अली खान भी लीड रोल में दिखाई देंगे. इसके अलावा फैंस को उनकी सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म 'गोलमाल 5' का भी बेसब्री से इंतजार है.

---Advertisement---
First published on: Jun 24, 2026 08:24 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola