---विज्ञापन---
1990 से 1999 के बीच आई ये 7 एक से बढ़कर एक फिल्में: 5 ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर और 2 मेगा ब्लॉकबस्टर
90s Bollywood Top 7 Blockbuster Movies: बॉलीवुड में जहां आज के समय में बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करना पड़ रहा है, वहीं 90 के दशक में आई फिल्मों ने अपना एक अलग ही स्तर सेट किया था. शायद इसलिए ही उस दौर को बॉलीवुड का गोल्डन एरा कहा जाता है. 90 के दशक की फिल्मों की कहानी, म्यूजिक और नए सुपरस्टार आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। आज हम आपको 90 के दशक की ऐसी 7 फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनमें से 5 मूवीज ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हुईं और 2 फिल्में मेगा ब्लॉकबस्टर बनीं.
हम आपके हैं कौन
राजश्री प्रोडक्शंस की साल 1994 में आई सलमान खान और माधुरी दीक्षित इस फिल्म ने उस समय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था. सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी इस फैमिली ड्रामा ने बॉलीवुड की कमाई का इतिहास बदल दिया था. यह फिल्म 100 करोड़ रुपये पार की कमाई के साथ 'ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर' बनी.
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को अमर करने वाली यह फिल्म आज भी लोगों की फेवरेट मूवी है. डायरेक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाले आदित्य चोपड़ा की लव स्टोरी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़कर 'ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर' बन गई थी.
राजा हिंदुस्तानी
साल 1996 में आई आमिर ख़ान और करिश्मा कपूर की यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म छोटे से लेकर बड़े शहरों तक सिनेमाघरों में खूब धूम मचाई. आमिर और करिश्मा कपूर की केमिस्ट्री और फिल्म के गाने ने इसे 'ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर' बना दिया.
बॉर्डर
जेपी दत्ता के डायरेक्शन में बनी इस देशभक्ति फिल्म ने आम लोगों के दिल में भी देश के प्रति प्रेम जगा दिया था. सनी देओल, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना की इस मल्टीस्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की और 'ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर' बन गई.
कुछ कुछ होता है
साल 1998 में आई शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी की इस फिल्म ने बॉलीवुड में एक नई तरह की लव स्टोरी की शुरुआत की. करण जौहर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने के साथ-साथ 'ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर' टाइटल भी अपने नाम किया.
करण अर्जुन
सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान की यह रिबॉर्न रिवेंज वाली फिल्म ने सिनेमाघरों में लोगों को सीटियां बजाने पर मजबूर कर दिया था. राकेश रोशन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म साल 1995 की मेगा ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.
आंखें
साल 1993 में आई गोविंदा और चंकी पांडे की यह फिल्म कॉमेडी, सस्पेंस और एक्शन का जबरदस्त डोज थी. यह फिल्म साल 1993 की सबसे बड़ी सरप्राइज मेगा ब्लॉकबस्टर थी.