Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

तब्बू से जलती थीं 90s की ये अभिनेत्री, सालों बाद खुद कबूला सच

---विज्ञापन---

90s Actress Was Jealous of Tabu: बॉलीवुड की काबिल और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक मानी जाने वाली तब्बू एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार एक्ट्रेस अपनी किसी फिल्म या सीरीज के लिए एक पुराने किस्से की वजह से चर्चा में आई हैं. दरअसर, 90 के दशक की एक एक्ट्रेस ने हाल ही में बताया कि वो पहले तब्बू से बहुत जलती थी और उनसे गुस्सा रहती थीं. एक्ट्रेस ने बताया कि जब तब्बू ने अपना पहला नेशनल अवॉर्ड जीता तो वो उनसे जलने लगी थी. इसके साथ ही उन्हें तब्बू पर खूब गुस्सा भी आ रहा था. चलिए आपको इस एक्ट्रेस से रूबरू करवाते हैं.

नेशनल अवॉर्ड की दौड़

तब्बू से जलने वाली और उनसे गुस्सा रहने वाली एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि सोनाली कुलकर्णी हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि साल 1996 में फिल्म 'माचिस' के लिए तब्बू और फिल्म 'दायरा' के लिए वो बेस्ट एक्ट्रेस के नेशनल अवार्ड की दौड़ में शामिल थीं.

---Advertisement---

तब्बू से जलन होने...

स्क्रीन स्पॉटलाइट से बात करते हुए सोनाली कुलकर्णी ने ये माना कि साल 1996 में फिल्म 'माचिस' के लिए जब तब्बू ने बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीता था, तब उन्हें तब्बू से 'जलन और ईर्ष्या' होने लगी थी.

मैं सच में...

सालों बाद इस मामले पर बात करते हुए सोनाली ने कहा, 'मुझे उन सभी से ईर्ष्या हो रही थी जो नेशनल अवॉर्ड जीत रहे थे. हर साल, मेरी फिल्मों को नेशनल अवॉर्ड के लास्ट फेज में बेस्ट फिल्मों के रूप में चुना जाता था. और हर साल मुझे निराशा ही हाथ लगती थी. यही वो समय था जब मैं सच में नेशनल अवॉर्ड जीतना चाहती थी. मैं दूसरे अवॉर्ड जीत रही थी, लेकिन जो चीज आपको नहीं मिलती, उसी की चाहत सबसे ज्यादा होती है.'

---Advertisement---

तब्बू से इतनी नाराज...

सोनाली ने कहा, 'मैं तब्बू से इतनी नाराज और जल रही थी कि आखिर में जाकर मैंने उनकी फिल्म ‘माचिस’ देखी. उनकी फिल्में देखकर मुझे अपनी इंसिक्योरिटीज और हताशा से निपटने में मदद मिली. उनके एक्टिंग ने न सिर्फ मुझे खुशी दी, बल्कि उसमें इतना आत्मविश्वास था कि मुझे अपने जीवन को समझने में मदद मिली.'

तब्बू की एक्टिंग...

सोनाली ने कहा, 'माचिस में तब्बूकी एक्टिंग से मुझे सुकून मिला. उनके एक्टिंग ने न सिर्फ मुझे खुशी दी, बल्कि उसमें इतना आत्मविश्वास था कि मुझे अपने जीवन को समझने में मदद मिली। जब मैंने तब्बू की 'माचिस', 'अस्तित्व' और 'चांदनी बार' देखी, तो हर बार मुझे उनसे प्यार हो गया.'  

---Advertisement---
First published on: Jun 27, 2026 01:04 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola