---विज्ञापन---

जिस सुपरस्टार ने आमिताभ से लेकर राजेश खन्ना तक को दी टक्कर, उसी के बेटे ने डूबाया नाम! बेटी ने ऐसे बचाई इज्जत

Bollywood Superstar Birthday Special: हिंदी सिनेमा में किसी भी एक्टर के लिए अपनी जगह बनाना और उसे बरकरार रखना एक बड़ी चुनौती होती है. उससे भी ज्यादा मुश्किल होता है एक्टर की लेगिसी को उसके बेटे या बेटी द्वारा आगे बढ़ाना. आज हम आपको एक ऐसे सुपरस्टार के बारे में बताने वाले हैं जिसने एक्टिंग और बॉक्स ऑफिस हिट देने के मामले में अमिताभ से लेकर राजेश खन्ना तक को टक्कर दी. लेकिन उनका बेटा उनकी ये लेगिसी आगे नहीं बढ़ा पाया.

हम जिस सुपरस्टार की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि एक्टर जीतेंद्र हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत से ही राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन जैसे स्टार्स को हर एक मामले में कांटे की टक्कर दी.

जितेंद्र का जन्म पंजाब के अमृतसर में एक व्यापारी के घर में हुआ है. उनके माता-पिता ने उनका नाम रवि कपूर रखा. उन्होंने हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ मुंबई के सेंट सेबेस्टियन गोअन हाई स्कूल में पढ़ाई की. राजेश खन्ना और जितेंद्र एक-दूसरे स्कूल फ्रेंड थे.

जितेंद्र ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1964 की फिल्म 'गीत गाया पत्थरों ने' से की था. फिल्म में उन्होंने संध्या के किरदार के हमशक्ल का रोल निभाया था. लेकिन साल 1967 में आई फिल्म 'फर्ज' से उन्हें लोगों के बीच अपना स्टारडम मिला.

इसके बाद उनका करियर रॉकेट की तरह ऊपर बढ़ता चला गया है. उन्होंने अपने 39 साल के एक्टिंग करियर में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया. जिसमें 'जीने की राह', 'हमजोली', 'कारवां', 'बिदाई', 'उधर का सिंदुर', 'धरम वीर', 'स्वर्ग नरक', 'जिगरी दोस्त', 'परिचय' और 'खुशबू' जैसी हिट फिल्में शामिल हैं.

जितेंद्र ने साल 1974 में शोभा से शादी की. दोनों के एक बेटी एकता और बेटा तुषार कपूर है. जहां एकता कपूर एक सफल प्रोड्यूसर हैं. वहीं, उनके बेटे तुषार का एक्टिंग करियर कुछ खास नहीं रहा.

First published on: Apr 07, 2026 04:11 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.