---विज्ञापन---
करियर में 2 फिल्में, दोनों फ्लॉप… फिर भी 4700 करोड़ का मालिक है ये बॉलीवु़ड एक्टर

बॉलीवुड में 'स्टार किड' होना हमेशा सफलता की गारंटी नहीं होता. साल 2013 में फिल्म 'रमैया वस्तावैया' से डेब्यू करने वाले गिरीश कुमार का एक्टिंग करियर भले ही दो फ्लॉप फिल्मों के साथ थम गया हो, लेकिन बिजनेस की पिच पर उन्होंने 'छक्का' मार दिया है. टिप्स इंडस्ट्रीज के मालिक रमेश तौरानी के बेटे गिरीश आज एक्टिंग छोड़कर 4700 करोड़ की कंपनी संभाल रहे हैं. उन्होंने साबित कर दिया कि अगर आप कैमरे के सामने फ्लॉप हैं, तो कैमरे के पीछे एक सफल 'बिजनेस टायकून' बन सकते हैं.

डेब्यू फिल्म रही बेअसर- गिरीश को साल 2013 में प्रभु देवा के निर्देशन में बनी फिल्म 'रमैया वस्तावैया' के जरिए बड़े धूमधाम से लॉन्च किया गया था. फिल्म के गाने तो हिट हुए, लेकिन गिरीश को दर्शकों ने बतौर हीरो नहीं अपनाया. इसके बाद 2016 में आई उनकी दूसरी फिल्म 'लवशुदा' भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी, जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग से तौबा कर ली.

टिप्स इंडस्ट्रीज के 'असली धुरंधर'- लगातार दो नाकामियों के बाद गिरीश ने समझदारी दिखाई और अपने पारिवारिक बिजनेस 'टिप्स इंडस्ट्रीज' की कमान संभाली. आज वे कंपनी के Chief Operating Officer (COO) हैं. फिल्म प्रोडक्शन से लेकर म्यूजिक डिस्ट्रीब्यूशन तक, कंपनी के हर बड़े फैसले के पीछे गिरीश का दिमाग होता है.

4700 करोड़ का विशाल साम्राज्य- टिप्स इंडस्ट्रीज बॉलीवुड की उन चुनिंदा कंपनियों में से है जिसने सैफ अली खान, रणबीर कपूर और अजय देवगन जैसे दिग्गजों के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज इस कंपनी की नेटवर्थ लगभग 4,700 करोड़ रुपये है. जो एक्टर कभी काम के लिए संघर्ष कर रहा था, आज वह खुद इंडस्ट्री का बड़ा काम संभाल रहा है.

सीक्रेट शादी से सबको चौंकाया- गिरीश अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं. उन्होंने साल 2016 में अपनी बचपन की दोस्त कृष्णा मंगवानी से गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी. ताज्जुब की बात यह है कि उन्होंने अपनी शादी की खबर पूरे एक साल तक दुनिया से छिपा कर रखी थी, जिसका खुलासा बाद में हुआ.

म्यूजिक और फिल्मों के बेताज बादशाह- भले ही गिरीश पर्दे पर नजर नहीं आते, लेकिन टिप्स म्यूजिक आज भी यूट्यूब और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर राज करता है. गिरीश ने अपनी लीडरशिप में कंपनी को आधुनिक दौर के हिसाब से ढाला है. वे अब अभिनय नहीं, बल्कि बॉलीवुड के बड़े प्रोजेक्ट्स को पर्दे पर उतारने का काम कर रहे हैं.