---विज्ञापन---
रातों-रात ‘वड़ा पाव गर्ल’ ने बदला अपना धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने हिजाब पहनकर दी रमजान की मुबारकबाद

Vada Paav Girl Chandrika Dixit: सोशल मीडिया पर मशहूर ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से पहचान बनाने वाली चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह न तो उनका स्टॉल है, और न ही कोई नया व्लॉग, बल्कि उनका हालिया वीडियो है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है. वीडियो में चंद्रिका हिजाब पहने मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं, और रमजान की मुबारकबाद दे रहीं हैं. इसी के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे, क्या चंद्रिका ने अपना धर्म बदल लिया है? वीडियो में बातचीत के दौरान मिस्ट्री मैन कहता है, कि 'कल से रोजे हैं, मैं सोने जा रहा हूं.' इस पर चंद्रिका जवाब देती हैं, 'किधर चले सोने, कल से रमजान है, आज तरावीह है. जाओ नमाज पढ़ो और हमारे लिए दुआ करो.'

इसके बाद दोनों एक-दूसरे को और फैंस को रमजान की मुबारकबाद देते हैं. मिस्ट्री मैन आगे कहता है, कि अल्लाह से मांगी गई दुआओं में से एक कुबूल हो गई है, और वो दुआ तुम हो, यहीं से वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग पकड़ ली.

कई यूजर्स ने इस वीडियो को सीधे-सीधे धर्म परिवर्तन से जोड़ दिया, जबकि कुछ लोगों का मानना है, कि ये सिर्फ सुर्खियों में बने रहने का तरीका है. चंद्रिका की तरफ से फिलहाल धर्म बदलने को लेकर कोई ऑफीशियल बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इंटरनेट पर अफवाहों का बाजार गर्म है.

दरअसल, पिछले कुछ वक्त से चंद्रिका दीक्षित और युगम गेरा के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है, पहले चंद्रिका युगम पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयरल का आरोप लगाती नजर आती हैं, इतना ही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पति की चैट भी दिखाई थी.

इसके बाद उनके पति युगम गेरा ने भी सामने आकर वीडियो शेयर कर चंद्रिका पर कई आरोप लगाए, इतना ही नहीं युगम ने यहां तक कहा था, कि तुझे जिसके साथ रील बनानी है, बना जो करना है, कर पर मेरी दुकान पर अगर वो दिख गया तो उसकी टांगे तोड़ दूंगा.

इसके बाद चंद्रिका ने कई वीडियो और फोटोज मिस्ट्री मैन के साथ शेयर किए, जिसमें कुछ फोटोज में चंद्रिका और मिस्ट्री मैन शादी के लिबास में नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया, लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या चंद्रिका ने अपने पति को बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली.

हालांकि, बाद में सामने आई तस्वीरों और वीडियो से पता चला कि वो एक प्रमोशनल वीडियो था, लेकिन अब जब चंद्रिका का मिस्ट्री मैन के साथ रमजान की मुबारकबाद देने वाला वीडियो सामने आया, तो चर्चाओ का बाजार और गर्म हो गया.

कुछ लोगों का कहना है, कि ये नया वीडियो भी उसी पब्लिसिटी स्ट्रैटेजी का हिस्सा हो सकता है, जिससे वो लगातार लाइमलाइट में बनी रहें. फिलहाल, सच्चाई क्या है? ये तो चंद्रिका ही जानती होंगी, लेकिन इतना तय है, कि 'वड़ा पाव गर्ल' ने एक बार फिर साबित कर दिया है, कि वो जानती हैं, कि सुर्खियों में कैसे बने रहते हैं?