Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

Prime Video पर आते ही तहलका मचा रही ये तगड़ी सीरीज, IMDb से मिली है 7.1 की धांसू रेटिंग

अगर आप इस वीकेंड किसी ऐसी सीरीज की तलाश में हैं जिसे आप अपने पूरे परिवार के साथ बिना किसी झिझक के देख सकें, तो जहान कपूर की हालिया रिलीज सीरीज आपके लिए एक तोहफा है. कपूर खानदान के इस लाडले ने अपनी सादगी और अदाकारी से एक बार फिर ओटीटी पर तहलका मचा दिया है.

कपूर खानदान के चिराग का कमाल- शशि कपूर के पोते और कुणाल कपूर के बेटे जहान कपूर ने 'ब्लैक वारेंट' के बाद अपनी इस नई सीरीज 'बैंडवाले' से सबका ध्यान खींचा है. जहान की नैचुरल एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस की फैंस और क्रिटिक्स जमकर तारीफ कर रहे हैं.

प्राइम वीडियो पर मचा रही है धूम- यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. रिलीज होते ही इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है, जिसका अंदाजा इसकी 7.1 IMDb रेटिंग से लगाया जा सकता है. यह एक ऐसी कहानी है जो आपको हंसाती भी है और प्रेरित (Inspire) भी करती है.

दिग्गज कलाकारों की टोली- सीरीज में जहान कपूर के साथ 'अर्जुन रेड्डी' फेम शालिनी पांडे मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा आशीष विद्यार्थी और स्वानंद किरकिरे जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से सीरीज में चार चांद लगा दिए हैं. हर किरदार कहानी को एक नया आयाम देता है.

गाली-गलौज से मुक्त फैमिली ड्रामा- आजकल के दौर में जहां ओटीटी कंटेंट अक्सर डार्क और अपशब्दों से भरा होता है, वहीं 'बैंडवाले' एक ताजी हवा के झोंके की तरह है. यह पूरी तरह से एक क्लीन फैमिली एंटरटेनर है, जिसे आप बच्चों और बड़ों के साथ बैठकर आराम से एन्जॉय कर सकते हैं.

कहानी जो दिल जीत ले- 'बैंडवाले' की कहानी संगीत, सपनों और पारिवारिक रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है. यह एक ऐसे युवा की तलाश और संघर्ष को दिखाती है जो अपने हुनर के दम पर अपनी पहचान बनाना चाहता है. सीरीज का संगीत और इसकी सादगी ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है.

First published on: Feb 21, 2026 10:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.