Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

OTT पर मौजूद बेहद तगड़ी मेडिकल-थ्रिलर फिल्म, सस्पेंस है इतना जबरदस्त कि भूल नहीं पाएंगे कहानी

अगर आप एक ऐसी एक्शन-थ्रिलर फिल्म की तलाश में हैं जो शुरू से अंत तक आपके रोंगटे खड़े कर दे, तो दक्षिण भारतीय सिनेमा की 'कुत्रुम 23' आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए. अरिवाझगन द्वारा निर्देशित यह फिल्म मेडिकल जगत के काले रहस्यों और क्राइम का एक ऐसा कॉकटेल है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे.

मेडिकल क्राइम की रोंगटे खड़े करने वाली कहानी- यह फिल्म महज एक साधारण पुलिस ड्रामा नहीं है, बल्कि यह मेडिकल क्राइम रैकेट की काली करतूतों को उजागर करती है. कहानी तब शुरू होती है जब एसीपी वेत्रीमारन (अरुण विजय) एक पेचीदा केस की जांच हाथ में लेते हैं. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, वह अस्पताल और फर्टिलिटी क्लीनिकों के भीतर चल रहे एक भयावह नेटवर्क का पर्दाफाश करते हैं.

शानदार निर्देशन और ओरिजिनल कहानी- फिल्म का निर्देशन और लेखन अरिवाझगन ने किया है. यह मशहूर तमिल लेखक केआर राजागोपाल की किताब पर आधारित है. 2 घंटे 14 मिनट की यह फिल्म अपनी कसी हुई पटकथा (Script) के कारण दर्शकों को पल भर के लिए भी बोर नहीं होने देती. यही वजह है कि 2017 में रिलीज के बाद इसे 'सुपरहिट' का दर्जा मिला था.

अरुण विजय का 'फायर' परफॉरमेंस- फिल्म की सबसे बड़ी ताकत अरुण विजय हैं. एक सख्त और बुद्धिमान पुलिस ऑफिसर के रूप में उन्होंने जबरदस्त काम किया है. उनके साथ महिमा नांबियार ने भी मुख्य भूमिका निभाई है. फिल्म में हीरो और विलेन के बीच का माइंड गेम और एक्शन सीक्वेंस इतने प्रभावशाली हैं कि आप इन्हें 'असली फायर' कहेंगे.

साउथ का मसाला और दमदार थ्रिल- फिल्म में सस्पेंस का स्तर बहुत ऊंचा है. हर खुलासा आपको हैरान कर देगा. विलेन की एक्टिंग और बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म के माहौल को और भी गंभीर और रोमांचक बना देते हैं. अगर आपको अपराध की दुनिया और जासूसी वाली कहानियां पसंद हैं, तो यह फिल्म आपको बिल्कुल निराश नहीं करेगी.

कहां और कैसे देखें?- यह फिल्म अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है. अगर आप इसे तमिल में देखना चाहते हैं, तो यह जी5 पर मौजूद है. हिंदी दर्शकों के लिए यह फिल्म 'खतरनाक पुलिसवाला' नाम से डब वर्जन में उपलब्ध है. यूट्यूब पर इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और इसकी काफी तारीफ हो रही है.

First published on: Feb 17, 2026 01:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.