---विज्ञापन---
OTT पर पहले नहीं देखी होंगी इतनी तगड़ी मिस्ट्री थ्रिलर फिल्में, कहानी का सस्पेंस और क्लाइमेक्स उड़ा देगा होश

अगर आप सस्पेंस, थ्रिल और जासूसी कहानियों के शौकीन हैं, तो भारतीय सिनेमा में ऐसी कई फिल्में हैं जो आपको अंत तक कुर्सी से बांधे रखेंगी. यहां 5 ऐसी बेहतरीन जासूसी और मिस्ट्री थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट दी गई है, जिन्हें उनके जबरदस्त ट्विस्ट और धमाकेदार क्लाइमैक्स के लिए हर 'मिस्ट्री लवर' को जरूर देखना चाहिए.

एजेंट साई श्रीनिवास आत्रेय (Agent Sai Srinivasa Athreya)- नवीन पोलीशेट्टी और श्रुति शर्मा अभिनीत यह फिल्म एक 'ब्लैक कॉमेडी मिस्ट्री' है. कहानी नेल्लोर के एक जासूस की है, जिसकी जिंदगी तब उलझ जाती है जब उसे रेलवे ट्रैक पर मिले एक लावारिस शव की जांच करनी पड़ती है. फिल्म में हास्य और सस्पेंस का इतना सटीक मिश्रण है कि आप अंत तक अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि आगे क्या होगा. ये फिल्म Amazon prime video पर मौजूद है.

डिटेक्टिव उज्ज्वलन (Detective Ujjwalan)- साल 2025 में रिलीज हुई यह मिस्ट्री-कॉमेडी फिल्म ध्यान श्रीनिवासन और सिजू विल्सन जैसे कलाकारों से सजी है. इंद्रनील गोपीकृष्णन और राहुल द्वारा निर्देशित यह फिल्म जासूसी के साथ-साथ मजेदार संवादों का बेहतरीन संगम पेश करती है. इसे आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

मनोरमा सिक्स फीट अंडर (Manorama Six Feet Under)- राजस्थान के एक छोटे कस्बे की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म एक शौकिया जासूस की कहानी है. झूठ, धोखे और भ्रष्टाचार के जाल में फंसी यह मिस्ट्री आपको हर मोड़ पर हैरान करेगी. इसे हिंदी सिनेमा की बेहतरीन कल्ट थ्रिलर फिल्मों में गिना जाता है. ये Amazon Prime Video पर उपलब्ध है.

सम्राट एंड कंपनी (Samrat & Co.)- राजश्री प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म में राजीव खंडेलवाल ने एक बेहद तेज-तर्रार जासूस 'सम्राट' की भूमिका निभाई है. फिल्म की पटकथा में छिपे अनोखे ट्विस्ट और सस्पेंस दर्शकों को पूरी तरह से बांधे रखते हैं. जासूसी के शौकीनों के लिए यह एक 'मस्ट-वॉच' फिल्म है. ये ZEE5 पर उपलब्ध है.

डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी (Detective Byomkesh Bakshy!)- Amazon Prime Video पर मौजूद दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है. 1940 के दशक के कोलकाता की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म काल्पनिक जासूस ब्योमकेश बख्शी के किरदार को नए और डार्क अंदाज में पेश करती है.