---विज्ञापन---
Netflix पर गर्दा उड़ाने आ रही ये सबसे तगड़ी और धमाकेदार फिल्म, सस्पेंस देख हिल जाएगा दिमाग

मलयालम सिनेमा की चर्चित एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘चथा पाचा: द रिंग ऑफ राउडीज’ अब आपके घर के ड्राइंग रूम में दस्तक देने के लिए तैयार है. थिएटर्स में अपनी अनूठी रेसलिंग थीम से सुर्खियां बटोरने के बाद, यह फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है.

रेसलिंग और कॉमेडी का अनूठा संगम- अद्वैत नायर के निर्देशन में बनी यह फिल्म बचपन की यादों और WWE के प्रति दीवानगी को बड़े पर्दे पर उतारती है. फिल्म की कहानी कोच्चि के युवाओं के एक ग्रुप की है, जो टीवी पर देखे गए रेसलिंग मैचों से प्रेरित होकर खुद की एक 'कुश्ती रिंग' शुरू करते हैं. कॉस्ट्यूम वाली इस शौकिया कुश्ती में तब मोड़ आता है जब स्थानीय गुंडे भी इसमें शामिल हो जाते हैं.

19 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम- जो लोग इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, उनके लिए अच्छी खबर है. 19 फरवरी, 2026 से यह फिल्म दिग्गज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर उपलब्ध होगी. नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर इसकी स्ट्रीमिंग डेट का ऐलान कर दिया है.

पांच भाषाओं में होगा रिलीज- फिल्म को पैन-इंडिया दर्शकों तक पहुंचाने के लिए मेकर्स ने इसे कई भाषाओं में डब किया है. दर्शक इस एक्शन-कॉमेडी का लुत्फ मलयालम, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में उठा सकेंगे. 2 घंटे 14 मिनट का यह ड्रामा वीकेंड के लिए एक बेहतरीन मनोरंजन साबित हो सकता है.

ममूटी का खास कैमियो और स्टारकास्ट- फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी सुपरस्टार ममूटी का कैमियो अपीयरेंस है. इसके अलावा फिल्म में अर्जुन अशोकन, रोशन मैथ्यू, विशाक नायर और ईशान शौकत जैसे टैलेंटेड कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं. संगीत की कमान मुजीब मजीद और शंकर-एहसान-लॉय जैसी दिग्गज जोड़ी ने संभाली है.

क्यों देखें 'चथा पाचा'?- अगर आप पुरानी यादों (Nostalgia), रेसलिंग के रोमांच और देसी कॉमेडी के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपके लिए ही है. फिल्म में दिखाया गया 'रिंग ऑफ राउडीज़' का सफर आपको हंसाने के साथ-साथ एक्शन का डोज भी देगा.