---विज्ञापन---
Assi से पहले इन 7 फिल्मों ने दिखाई रूह कंपा देने वाली सच्चाई, दहशत ऐसी की फट जाए कलेजा, OTT पर यहां देखें

Bollywood Films Based On Rape Victims: लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ होने वाले जघन्य अपराधों पर बनी फिल्में हमेशा से ही दर्शकों को झकझोरती रही हैं. अब इसी कड़ी में डायरेक्टर अनुभव सिन्हा एक बार फिर गंभीर विषय लेकर आ रहे हैं. तापसी पन्नू स्टारर उनकी अपकमिंग फिल्म 'अस्सी' रेप पीड़िताओं के दर्द और संघर्ष को बड़े पर्दे पर दिखाने वाली है. 20 फरवरी 2026 को रिलीज होने जा रही ये फिल्म पहले से ही चर्चा में है, लेकिन 'अस्सी' पहली ऐसी फिल्म नहीं है, जो इस कड़वी सच्चाई को सामने रखे. इससे पहले भी कई फिल्में आईं हैं, जिन्होंने समाज को आईना दिखाया है. आइए जानते हैं, वो कौन-कौनसी फिल्में हैं?

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम 1993 की सुपरहिट फिल्म 'दामिनी' का आता है. सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्रि स्टारर इस फिल्म ने रेप पीड़िता के लिए न्याय की लड़ाई को दमदार तरीके से दिखाया था. आज भी ये फिल्म दर्शकों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है, और यूट्यूब पर आसानी से फ्री में देखी जा सकती है.

संजय दत्त और अदिति राव हैदरी की फिल्म 'भूमि' भी रेप विक्टिम के दर्द और बदले की कहानी पर बेस्ड है. फिल्म की कहानी इमोशनली होने के साथ-साथ गुस्सा भी दिलाती है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2' नाबालिग लड़कियों के खिलाफ अपराध और हत्याओं पर आधारित है. फिल्म की कहानी और विलेन का किरदार रोंगटे खड़े कर देता है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो दोनों पर उपलब्ध है.

2017 में आई 'मातृ' में रवीना टंडन ने एक ऐसी मां का किरदार निभाया है, जो अपनी बेटी के साथ हुए गैंगरेप के बाद इंसाफ के लिए किसी भी हद तक जाती है. ये फिल्म यूट्यूब पर फ्री में देखी जा सकती है.

ऋतिक रोशन और यामी गौतम की 'काबिल' एक रोमांटिक थ्रिलर है, जिसमें पत्नी के साथ हुए गैंगरेप और उसकी हत्या के बाद पति के बदले की कहानी दिखाई गई है. ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर मौजूद है.

श्रीदेवी स्टारर 'मॉम' भी रेप विक्टिम पर आधारित एक मजबूत कहानी है, जिसमें एक मां अपनी सौतेली बेटी को न्याय दिलाने के लिए सिस्टम से लड़ती है. यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

कुल मिलाकर, 'अस्सी' से पहले भी इन फिल्मों ने समाज को झकझोरने का काम किया है. अगर आप गंभीर और सशक्त फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो ये फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए.