---विज्ञापन---
Panchayat की कहानी है पसंद, तो OTT पर देखें ये 5 मजेदार सीरीज, जिसमें मिलेगा प्यार, इमोशन और ड्रामा

टीवीएफ वेब सीरीज पंचायत के अभी तक चार सीजन आ चुके हैं. यह एक बेहतरीन कॉमेडी फैमिली ड्रामा सीरीज है. इस सीरीज में फुलेरा गांव के मुखिया, वहां के लोगों और ग्राम सचिव की कहानी दिखाई गई है. जिसमें मजेदार कॉमेडी शानदार डायलॉग्स और कहानी देखने को मिली है. इस सीरीज को लोगों ने खूब पसंद किया. हालांकि आज हम कुछ ऐसी ही फैमिली ड्रामा सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि प्यार, इमोशंस और ड्रामा से भरपूर है. तो चलिए जानते हैं.

गुल्लक: लिस्ट में सबसे पहला नाम वेब सीरीज गुल्लक का है. यह एक बेहतरीन फैमिली ड्रामा सीरीज है, जो कि एक मिडिल क्लास फैमिली की कुछ खट्टी मीठी नोकझोंक और कहानियों के बारे में है. यह आपको इमोशनल करने के साथ-साथ हंसाएगी भी. इसे सोनी लिव पर देखें.

ये मेरी फैमिली: ये मेरी फैमिली वेब सीरीज 90 के दशक की यादें ताजा करती है. इसमें एक परिवार की कहानी देखने को मिलेगी. सीरीज में पेरेंट्स और दो बच्चों के रिश्ते के बारे में दिखाया गया है, जो एक दूसरे स प्यार करते हैं और सभी का एक दूसरे से गहरा रिश्ता है. ये अमेजॉन मिनी पर मौजूद है.

सास बहू अचार प्राइवेट लिमिटेड: सास बहू अचार प्राइवेट लिमिटेड जी5 पर मौजूद है. यह सीरीज एक तलाकशुदा महिला के बारे में है. जो पुरानी दिल्ली में रहती है. महिला अपने बच्चों को एक्स-हसबैंड से वापस पाने के लिए अचार का बिजनेस शुरू करती है.

निर्मल पाठक की घर वापसी: 8.3 की रेटिंग वाला फैमिली ड्रामा 'निर्मल पाठक की घर वापसी' भी एक जबरदस्त सीरीज है. 5 एपिसोड में बनी इस सीरीज में परिवार, परंपराओं और सामाजिक रूढ़िवादी सोच को भी दिखाया गया है. इसमें शिक्षा और ग्रामीण-शहर में अंतर भी दिखाया गया है. इस सीरीज को सोनी लिव पर देखें.

द आम आदमी फैमिली: आम आदमी परिवार वेब सीरीज 2016 में आई थी. यह एक शानदार फैमिली ड्रामा सीरीज है. जो कि एक परिवार के रोजमर्रा चीजों को बखूबी दिखाती है. सीरीज शर्मा परिवार के आसपास घूमती है. इस सीरीज को 8.4 की रेटिंग मिली है और इसे जी5 पर देखें.