Thursday, 16 April, 2026

---विज्ञापन---

Bhooth Bangla से पहले OTT पर देख लें ये 5 हॉरर-कॉमेडी मूवीज, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोट-पोट

Horror-Comedy Movies: अक्षय कुमार स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है. इस फिल्म से एक बार फिर बड़े पर्दे पर अक्षय कुमार हॉरर-कॉमेडी का तड़का लगाने वाले हैं. लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला देखने से पहले आप ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद इन शानदार हॉरर कॉमेडी फिल्मों का भी मजा ले सकते हैं. चलिए ओटीटी पर मौजूद इन 5 शानदार हॉरर-कॉमेडी फिल्मों के बारे में जानते हैं.

भूल भुलैया- इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर साल 2007 में आई अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूल भुलैया’ है, जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट की थी. हॉरर और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म की कहानी देखकर आज भी दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं. अक्षय कुमार और विद्या बालन की ये फिल्म काफी पसंद की गई थी. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं.

भूतनाथ- साल 2008 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म भूतनाथ की कहानी काफी मजेदार है. इस फिल्म की कहानी आप भी बच्चों की फेवरेट है. हॉरर और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में जूही चावला और शाहरुख खान भी मौजूद हैं. इसे आप Amazon Prime Video और JioHotstar पर देख सकते हैं.

स्त्री 2- श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री 2 भी बड़ी शानदार हॉरर-कॉमेडी फिल्म है. ये फिल्म साल 2024 में आई थी. इसे अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया था. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसे आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

भेड़िया- वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म भेड़िया साल 2022 में आई थी. ये एक शानदार हॉरर- कॉमेडी फिल्म है. 60 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 89.97 करोड़ कमाए थे. इसकी मजेदार कहानी आपको काफी पसंद आएगी. इसे आप JioHotstar पर फ्री में देख सकते हैं.

भूल भुलैया 2- साल 2022 में आई कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 भी एक जबरदस्त हॉरर-कॉमेडी फिल्म है. इसकी कहानी आपको खूब हंसाने वाली है. इस फिल्म को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था. 65 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 266.88 करोड़ कमाए थे. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं.

First published on: Apr 16, 2026 06:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.