Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

‘भूत बंगला’ से पहले देख डालें अक्षय कुमार की ये 5 बेस्ट कॉमेडी फिल्में

Akshay Kumar: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर सुर्खियों में हैं. ये फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी. सालों से इंडस्ट्री में छाए अक्षय कुमार अबतक कई शानदार कॉमेडी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला भी एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. ऐसे में आज हम आपके लिए अक्षय कुमार की 5 सबसे मजेदार कॉमेडी फिल्में लेकर आए हैं, जिन्हें आप घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं.

वेलकम- इस लिस्ट में पहले नंबर पर अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम’ है, साल 2007 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म की कहानी आज भी दर्शकों को खूब हंसाती है. कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. इसमें अक्षय कुमार के अलावा फिरोज खान, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, परेश रावल और मल्लिका शेरावत शामिल हैं. इसकी कहानी आप Prime Video और JioHotstar पर देख सकते हैं.

भूल भुलैया- भूल भुलैया बॉलीवुड की सबसे सफल हॉरर कॉमेडी फिल्मों में से एक है. अब तक इस फिल्म के तीन सीक्वल आ चुके हैं. साल 2007 में आई इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में थे. इसके अलावा फिल्म में विद्या बालन, शाइनी आहूजा, अमीषा पटेल, परेश रावल, राजपाल यादव, मनोज जोशी, असरानी और विक्रम गोखले शामिल थे. इसकी मजेदार कहानी आज भी दर्शकों के दिल में बसी हुई है. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं.

हे बेबी- साल 2007 में आई इस कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार, फरदीन खान, रितेश देशमुख, और विद्या बालन लीड रोल में थे. ‘हे बेबी’ को साजिद खान ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म की कहानी तीन कुंवारे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके जीवन में तब धमाल मचा जाता है, जब कोई उनके दरवाजे के बाहर एक छोटी सा बच्चा छोड़ जाता है. इसे आप Prime Video पर देख सकते हैं.

नमस्ते लंदन- अक्षय कुमार की ये एक रोमांस-कॉमेडी फिल्म है, जो साल 2007 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में ऋषि कपूर, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, नीना वाडिया, जावेद शेख, उपेन पटेल और क्लाइव स्टैंडन लीड रोल में थे. फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना की शानदार जोड़ी देखने को मिलती है. इसे आप Prime Video और YouTube पर देख सकते है.

हॉउसफुल- रोमांस और कॉमेडी से भरपूर अक्षय कुमार की इस फिल्म के अबतक 5 पार्ट आ चुके हैं. साल 2025 में ‘हॉउसफुल’ का पांचवा पार्ट आया है. इस फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म साल 2010 में आई थी, जिसे आप Prime Video और YouTube पर फ्री में देख सकते हैं.

First published on: Feb 24, 2026 02:11 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.