---विज्ञापन---
बॉलीवुड की वो खूबसूरत एक्ट्रेस, जिसे ‘मनहूस’ कहकर 12 फिल्मों से कर दिया गया था बाहर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस मासूम बच्ची को क्या आपने पहचाना? यह कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड की 'शेरनी' विद्या बालन हैं. आज भले ही इंडस्ट्री उनके बिना अधूरी लगती हो, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में 'मनहूस' का टैग दे दिया गया था. अपनी अदाकारी से हर किरदार में जान फूंक देने वाली विद्या ने खुद खुलासा किया था कि कैसे एक विवाद का ठीकरा उन पर फोड़ दिया गया और उनसे एक-दो नहीं, बल्कि 12 फिल्में छीन ली गईं.

मनहूस' का लगा था दाग- विद्या बालन ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया कि साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल और डायरेक्टर कमन के साथ एक फिल्म के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया. हैरानी की बात यह है कि इसका दोष विद्या पर मढ़ा गया और उन्हें 'मनहूस' कहा जाने लगा. इस टैग की वजह से उन्हें एक के बाद एक 12 फिल्मों से बाहर कर दिया गया था.

टीवी से की थी शुरुआत- फिल्मों में रिजेक्शन झेलने के बाद भी विद्या ने हार नहीं मानी. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की नींव छोटे पर्दे (TV) से रखी. मशहूर कॉमेडी शो 'हम पांच' में राधिका के किरदार से उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई और साबित किया कि उनमें प्रतिभा की कोई कमी नहीं है.

'परिणीता' से बॉलीवुड में धमाका- काफी संघर्ष के बाद साल 2005 में फिल्म 'परिणीता' के जरिए विद्या ने बॉलीवुड में कदम रखा. इस फिल्म में उनकी सादगी और अभिनय को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी खूब सराहा. इस फिल्म ने उन्हें इंडस्ट्री में एक विश्वसनीय अभिनेत्री के रूप में स्थापित कर दिया.

'डर्टी पिक्चर' से बदला करियर- विद्या बालन के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' साबित हुई. सिल्क स्मिता के बोल्ड और चुनौतीपूर्ण किरदार को निभाकर विद्या ने रातों-रात सबको अपना दीवाना बना लिया. इस फिल्म के लिए उन्हें 'नेशनल फिल्म अवॉर्ड' से भी नवाजा गया.

सुखी वैवाहिक जीवन- अपनी पेशेवर जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखने के बाद विद्या की निजी जिंदगी अब काफी स्थिर है. उन्होंने मशहूर प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की है और फिलहाल वह अपनी शादीशुदा जिंदगी और चुनिंदा बेहतरीन प्रोजेक्ट्स को एन्जॉय कर रही हैं.