Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

प्लास्टिक सर्जरी के बाद 20 साल की खूबसूरत इन्फ्लुएंसर की मौत, सदमे में परिवार और फॉलोअर्स

Social Media Influencer Dies After Plastic Surgery: सोशल मीडिया एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है. यहां एक खूबसूरत इन्फ्लुएंसर का निधन हो गया है, जो अभी सिर्फ 20 साल की ही थी. उनके निधन की खबर से परिवार, दोस्तों और फॉलोअर्स को गहरा सदमा लगा है. हैरानी की बात तो ये है कि इन्फ्लुएंसर की मौत उनकी कॉस्मेटिक सर्जरी कराने के कुछ ही दिनों बाद हुई.

पीपल मैगजीन के अनुसार, 20 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बियांका डियास का निधन गुरुवार 19 फरवरी को हुआ. बियांका ब्राजील की फेमस कंटेंट क्रिएटर्स में से एक थी.

बियांका के करीबी लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक इन्फ्लुएंसर के कॉस्मेटिक सर्जरी कराने के कुछ ही दिनों बाद उनकी मृत्यु की खबर आई. बियांका की आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट 18 दिसंबर को शेयर हुई थी.

बियांका डियास इंस्टाग्राम पर अपनी मॉडलिंग की तस्वीरें और अपनी डेली लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजें शेयर करती थी. कुछ समय पहले उन्होंने अपने लंदन वेकेशन की तस्वीरें शेयर की थीं. उनके इंस्टाग्राम पर 60 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे.

बियांका के निधन की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है. वैसे अभी तक बियांका की मौत का कारण अधिकारियों की तरफ से नहीं बताया गया है, लेकिन उनके फैंस इसको लेकर कई अटकलें लगा रहे हैं.

बियांका के फैंस ने उनकी मौत के पीछे लिपोसक्शन और एब्डोमिनोप्लास्टी पर आशंका जताई है, जो बाकी कॉस्मेटिक सर्जरी की तुलना में बहुत ही ज्यादा रिस्की होगी.

बियांका की करीबी दोस्त और मसाज थेरेपिस्ट जेफ कार्लोस ने उनके साथ कई तस्वीरें शेयर करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने लिखा, 'मृत्यु कुछ भी नहीं है. हमारा बंधन कभी नहीं टूटा.'

First published on: Feb 21, 2026 10:53 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.