---विज्ञापन---
Assi X Review: बहुत बुरा, डरावना और समाज को… लोगों ने तापसी पन्नू की फिल्म को बताया- 20 मिनट में…

Assi X Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अस्सी' आज यानी 20 फरवरी को रिलीज हो गई है. फिल्म के साथ तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा की जोड़ी ने एक बार फिर समाज को आईना दिखाने का काम किया है. जब से इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से लोग इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे, जो आज खत्म हो गया. रिलीज होने के बाद कई लोग फिल्म देखने गए और अब मूवी को लेकर अपने रिव्यू सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. चलिए जानते हैं कि लोगों को तापसी पन्नू की ये फिल्म आखिर कैसी लगी.

तापसी पन्नू की क्राइम कोर्टरूम ड्रामा देखने के बाद लोगों ने इस फिल्म की खूब तारीफ की. जैसे एक यूजर ने X पर लिखा, 'अस्सी सिर्फ एक फिल्म नहीं है. ये हमारे समाज को उसका चेहरा दिखाने वाला 2 घंटे का आईना है. अनुभव सिन्हा का तापसी पन्नू के साथ तीसरा कोलाब अब तक का उनका सबसे रॉ कोलाब है.'

एक और यूजर ने लिखा, अस्सी... यह बहुत बुरा, डरावना और बहुत परेशान करने वाला है. यह क्रूरता को साफ नहीं करता, बल्कि यह आपको उसके साथ बैठने पर मजबूर करता है. हर 20 मिनट में धुरंधर स्टाइल की लाल स्क्रीन पर हमले के मामलों की फ्रीक्वेंसी दिखाना सिर्फ एक स्टाइल नहीं है, यह बड़े पैमाने पर याद दिलाता है कि ये सब कितनी परेशान करने वाली चीजें हैं.'

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रेप कल्चर और जस्टिस सिस्टम की नाकामी पर एक जबरदस्त कोर्टरूम ड्रामा 'अस्सी' को तापसी पन्नू की जबरदस्त परफॉर्मेंस ने और ऊपर उठा दिया है.'

एक और यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, 'अनुभव सिन्हा का कोर्टरूम ड्रामा जबरदस्त और परेशान करने वाला है. तापसी पन्नू टॉप फॉर्म में हैं और कनी कुसरुति इस दिल दहला देने वाली कहानी की जान हैं. एक दिलचस्प कहानी जो क्रेडिट रोल के बाद भी आपके साथ रहती है.'

फिल्म देखने वाले एक और यूजर ने लिखा, 'अस्सी' के पीछे की पूरी टीम को सफलता की शुभकामनाएं! उम्मीद है कि यह फिल्म दिलों को जीत लेगी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कामयाबी हासिल करेगी.

एक और यूजर ने लिखा, 'अस्सी एक जबरदस्त कोर्टरूम ड्रामा है जो आपको बेचैन कर देता है और आपके साथ रहता है, इसकी कहानी दिलचस्प है और इसमें दमदार परफॉर्मेंस है, खासकर तापसी पन्नू और कनी कुसरुति की.'