---विज्ञापन---
Assi Vs Do Deewane Seher Mein Box Office Prediction: तापसी की Assi क्या छुड़ा पाएंगी Do Deewane Seher Mein के छक्के? Advance Booking ने ला दी सच्चाई सामने

Assi Vs Do Deewane Seher Mein Box Office Prediction: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अस्सी' 20 फरवरी यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म 'अस्सी' के अलावा आज मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की 'दो दीवाने शहर में' भी थिएटर में दस्तक दे चुकी है. चलिए जानते हैं कि ओपनिंग डे पर दोनों फिल्मों में से कौन-सी मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा पाएगी.

तापसी की 'अस्सी' और उससे क्लैश होने वाली मृणाल और सिद्धांत की 'दो दीवाने शहर में' ये दोनों ही फिल्में एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं. 'अस्सी' में जहां एक रेप पीड़ित महिला की कहानी दिखाई गई है, वहीं 'दो दीवाने शहर में' एक रोमांटिक फिल्म है.

फिल्म 'अस्सी' की एडवांस बुकिंग 18 फरवरी से शुरू हो गई थी, यानी फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज से दो दिन पहले. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में खास नंबर स्कोर नहीं किए हैं. एडवांस बुकिंग को देखते हुए बहुत ही कम उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल होगी.

मार्केट एक्सपर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1.50 से 2 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ओपनिंग कर सकती है. कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फिल्म 2.50 करोड़ रुपये तक भी कलेक्शन कर सकती है.

वहीं, बात करें फिल्म 'दो दीवाने शहर में' के एडवांस बुकिंग की तो इस मूवी का भी वही हाल रहा, जो तापसी की 'अस्सी' का है. एडवांस बुकिंग में फिल्म 'दो दीवाने शहर में' ने कोई खास कलेक्शन नहीं किया है.

कुछ रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'दो दीवाने शहर में' अपने ओपनिंग डे पर 50 लाख से 1.5 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है.

सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की ये फिल्म जी स्टूडियोज और भंसाली प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है.