---विज्ञापन---
‘ऐसे कोई बीफ खिलाता है क्या…’ , The Kerala Story 2 के मेकर्स पर भड़के अनुराग कश्यप, फिल्म को बताया ‘गोबर’

Anurag Kashyap On The Kerala Story 2: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार उनके निशाने पर है, विवादों में घिरी फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' टीजर रिलीज होते ही जिस फिल्म पर बवाल मच गया, अब उस पर अनुराग कश्यप ने तीखा हमला बोला है, और इसे बकवास प्रोपैगेंडा करार दिया है.

हाल ही में कोच्चि एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान अनुराग कश्यप से जब 'द केरल स्टोरी 2' के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने बिना किसी लाग लपेट के फिल्म की आलोचना कर डाली. अनुराग ने कहा, 'ये एक बकवास प्रोपैगेंडा फिल्म है. ऐसे कोई बीफ खिलाता है क्या? जैसे ट्रेलर में दिखाया गया है... ऐसे तो कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता.' उन्होंने आगे आरोप लगाया, कि फिल्म के मेकर्स सिर्फ पैसे कमाने के लिए लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं.

अनुराग कश्यप ने फिल्म के डायरेक्टर पर भी तीखे शब्दों में हमला बोला. उनका कहना था, कि डायरेक्टर लालची आदमी है, और उसका मकसद सिर्फ पैसा बनाना है. अनुराग ने कहा, कि इस तरह की फिल्में समाज में नफरत और विभाजन पैदा करती हैं, जो बेहद खतरनाक है.

बता दें, कि अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी हाल ही में OTT पर रिलीज हुई फिल्म 'कैनेडी' को लेकर चर्चा में हैं. इसी प्रमोशन के दौरान जब उनसे 'द केरल स्टोरी 2' पर सवाल हुआ, तो उनका गुस्सा साफ नजर आया. बता दें, फिल्म को लेकर विवाद सिर्फ बयानबाजी तक सीमित नहीं है. हाल ही में केरल हाई कोर्ट ने फिल्म के मेकर्स और सेंसर बोर्ड (CBFC) को नोटिस जारी किया है.

याचिका में आरोप लगाया गया है, कि फिल्म के टाइटल. टीजर और कुछ डायलॉग्स केरल की गलत छवि पेश करते हैं, और सामुदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा सकते हैं. बता दें, फिल्म के टीजर की आखिरी लाइन अब सहेंगे नहीं, लड़ेंगे... को लेकर भी बवाल मचा हुआ है.

आरोप है, कि ये लाइन बदले की भावना और हिंसा को उकसाने वाली है. यही वजह है, कि फिल्म एक बार फिर अदालत और जनता की नजरों में आ गई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि 27 फरवरी को रिलीज होने जा रही 'द केरल स्टोरी 2' इस विवाद से उबर पाती है या नहीं.