Wednesday, 15 April, 2026

---विज्ञापन---

अमिताभ बच्चन की महा बकवास फिल्म, 2 डायरेक्टर ने 6 साल में बनाया, लगाए करोड़ों, रिलीज होते ही कंगाल हुए मेकर्स

Amitabh Bachchan Disaster Movie: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं. लेकिन आज हम आपको उनकी एक एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी. इस फिल्म की कहानी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई फिल्म सिनेमाघरों में ढेर हो गई. 35 साल पहले आई इस फिल्म को 2 डायरेक्टर ने मिलकर डायरेक्ट किया था. मेकर्स ने उम्मीद की थी कि ये फिल्म एक बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी, लेकिन फिल्म अपने बजट के आधे पैसे भी नहीं कमा सकी.

हम बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन की सुपरहीरो मूवी अजूबा की, जिसे रिलीज हुए 35 साल पूरे हो गए हैं. ये फिल्म 12 अप्रैल 1991 को रिलीज हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी. इसकी वजह से मेकर्स को काफी नुकसान झेलना पड़ा था.

अजूबा को 90 के दशक की सबसे महंगी फिल्म बताया जाता है. इस फिल्म को 2 डायरेक्टर ने मिलकर डायरेक्ट किया था, एक शशि कपूर और दूसरे गेनाडी वासिल्येव. ये फिल्म शशि कपूर का ड्रीम इंडो-रशियन प्रोजेक्ट थी.

इसकी कहानी 5 लोगों ने प्रयाग राज, ब्रिज कत्याल, भरत बी भल्ला, यू एवेतिकोव और वैलेन्टिन एजोव ने मिलकर लिखा था. कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन का फिल्म की कास्टिंग में काफी दखल था, जिसकी वजह से फिल्म जैसी बननी चाहिए थी वैसी नहीं बन पाई और इसका नतीजा ये हुआ कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल नहीं चली.

बताया जाता है कि अजूबा की कहानी गंभीर थी, लेकिन मेकर्स ने इसमें जरूरत से ज्यादा मसाला और कॉमेडी डाल दी गई, जिसकी वजह से ये फिल्म दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आई. फिल्म को बनाने में पूरे 6 साल का समय लगा था.

फिल्म में अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, डिंपल कपाड़िया, सोनम, शम्मी कपूर, दारा सिंह, अमरीश पुरी, सईद जाफरी, एरियाडना शेंगेलया, टीनू आनंद, जॉर्जी डार्चियाश्विली जैसे स्टार्स शामिल थे. इसका बजट 8 करोड़ था. वहीं बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म मात्र 3.50 करोड़ ही कमा सकी, जिसकी वजह से मेकर्स को भारी नुकसान झेलना पड़ा था.

First published on: Apr 13, 2026 08:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.