Wednesday, 8 April, 2026

---विज्ञापन---

1 साल और 4 ब्लॉकबस्टर फिल्म, इस सुपरस्टार ने 1987 में बॉक्स ऑफिस में उठा दिया था तूफान, बने हिट मशीन

बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा को ऐसी फिल्में दी, जिन्हें भूल पाना मुश्किल है, इन्हीं में से एक ये स्टार है, जिसने इंडस्ट्री में ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे आजतक कोई नहीं तोड़ पाया है, ये सितारा कई दशकों से अपने फैंस के दिलों में खास जगह बनाए हुए है, तस्वीर में दिख रहा छोटा सा ये लड़का आज बड़ा नाम है, जिसकी प्रतिष्ठा, शोहरत देश ही नहीं विदेशों तक फैली हुई है, क्या आप पहचाने?

हिंदी सिनेमा में कई सितारे आए और गए, लेकिन जो स्टारडम Amitabh Bachchan ने देखा, वैसा दौर आज भी मिसाल माना जाता है. 70 के दशक के आखिरी में 'बिग बी' का ऐसा जलवा था, कि उनकी हर फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा जाती थी. खासकर साल 1978, जब उन्होंने एक के बाद एक चार बड़ी हिट फिल्में देकर इंडस्ट्री में मानो तूफान ला दिया था.

इस साल 'मुकद्दर का सिकंदर', 'त्रिशूल', 'डॉन' और 'कसमें वादे' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया. हैरानी की बात ये थी, कि 'डॉन' और 'त्रिशूल' जैसी बड़ी फिल्में महज एक हफ्ते के अंतर में रिलीज हुईं, लेकिन इसके बावजूद दोनों फिल्मों ने ताबड़तोड़ कमाई की और सुपरहिट साबित हुईं.

आमतौर पर जब एक ही स्टार की दो फिल्में पास-पास रिलीज होती हैं, तो उनके बिजनेस पर असर पड़ता है, लेकिन 'बिग बी' के मामले में ये नियम उल्टा पड़ गया. दर्शकों में उनका ऐसा क्रेज था, कि लोग उनकी हर फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों तक खिंचे चले आते थे. उस दौर में उनका नाम ही फिल्म की सफलता की गारंटी बन गया था.

इस सफलता के पीछे सिर्फ किस्मत नहीं, बल्कि अमिताभ बच्चन की दमदार एक्टिंग और अलग-अलग किरदारों में ढलने की काबिलियत थी. चाहे एंग्री यंग मैन का रोल हो, इमोशनल ड्रामा या एक्शन उन्होंने हर जॉनर में खुद को साबित किया. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और डायलॉग डिलीवरी ने उन्हें दर्शकों का फेवरेट बना दिया.

आज के दौर में एक साल में चार बड़ी हिट फिल्में देना लगभग नामुमकिन सा लगता है. यही वजह है, कि 1978 का ये रिकॉर्ड आज भी बॉलीवुड के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है. ये सिर्फ सफलता की कहानी नहीं, बल्कि उस स्टारडम की झलक है, जो शायद ही दोबारा देखने को मिले.

83 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जोश कम नहीं हुआ है. वो आज भी फिल्मों और टीवी में सक्रिय हैं. आने वाले समय में वो 'कल्कि 2898 पार्ट 2' , 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' , 'आंखें 2' और 'द इंटर्न' जैसी फिल्मों में नजर आ सकते हैं. साफ है. 'बिग बी' का जादू आज भी बरकरार है.

First published on: Apr 08, 2026 02:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.