Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

शादी की खबरों के बीच रश्मिका मंदाना का ब्राइडल लुक वायरल! 26 तरीख को विजय देवरकोंडा संग लेंगी सात फेरे?

Rashmika Mandanna's Bridal Look Viral: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस और वायरल नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना इन दिनों एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. सोशल मीडिया पर तेजी से खबर फैल रही है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर में 26 फरवरी 2026 को शादी करने वाले हैं. इसी बीच इंटरनेट पर रश्मिका मंदाना का ब्राइडल लुक खूब वायरल हो रहा है.

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार एक के बाद एक अफवाहें फैल रही हैं. कुछ समय पहले दोनों का शादी का कार्ड सामने आया था.

इसके बाद सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा के घर का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उनका घर रात के समय में दुल्हन की तरह सजा हुआ था. इस वीडियो ने विजय और रश्मिका की शादी की खबर को और पक्का करने का काम किया.

वहीं, अब लोगों की निगाहें शादी की खबर के साथ ही रश्मिका मंदाना के ब्राइडल लुक पर भी टिकी हुई हैं. फैंस यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि रश्मिका किस तरह ब्राइडल लुक अपनाएंगी.

इस बीच रश्मिका मंदाना के कुछ पुराने ब्राइडल लुक वायरल हो रहे हैं. दरअसल, पिछले कुछ सालों में रश्मिका कई मौकों पर ऐसे आउटफिट्स में नजर आईं, जिनमें वो किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही हैं.

कुछ समय पहले रश्मिका एक फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सुनहरे रंग की कढ़ाई वाली गहरे लाल रंग की ट्रेडिशनल आउटफिट पहने नजर आईं. उनका ये लुक सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ.

वहीं, एक दूसरे इवेंट में रश्मिका मंदाना ने आइवरी रंग का शरारा और रंगीन दुपट्टा पहने हुए पहुंची थी. उनके इस लुक ने भी सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. लोगों को भी उनका ये लुक खूब पसंद आया था.

First published on: Feb 21, 2026 02:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.