---विज्ञापन---
Amazon Prime Video पर आई ऐसी फिल्म, जिसका सस्पेंस थ्रिलर ढ़ीले कर देगा दिमाग के नट बोल्ट

Amazon Prime Video Suspense Thriller Film: बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक में सस्पेंस क्राइम थ्रिलर जॉनर की फिल्में बनाई जा रही हैं, जिनकी कहानियां लोगों को काफी पसंद आ रही हैं. वहीं, ओटीटी पर भी ऐसी ही फिल्मों की लाइन लगी हुई है. इसी बीच साल 2026 की शुरुआत में एक ऐसी फिल्म आई, जो रिलीज होते ही ओटीटी पर ट्रेंड करने लगी.

Amazon Prime Video पर रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी में कूट-कूटकर सस्पेंस थ्रिलर भरा हुआ है. इसके साथ ही ये फिल्म पितृसत्तात्मक सोच और महिलाओं के साथ होने वाले क्राइम को बहुत ही शानदार तरीके से दिखाती है.

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आते ही इस फिल्म ने Prime Video की नंबर 1 सीट पर अपना कब्जा कर लिया था. इस फिल्म में खतरनाक सस्पेंस केस के साथ जबरदस्त स्टोरी ग्रिपिंग भी है.

फिल्म की कहानी हैदराबाद के बिजी और मॉडर्न शहर की एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो न्याय के लिए लड़ते हुए शहर में छुपे काले रहस्यों को खोजती है.

ये महिला एक ग्लैमरस टीवी होस्ट होती है, जो किसी वजह से अपनी जॉब छोड़ देती है. इसके बाद वो अपना खुद का एक YouTube चैनल शुरू करती है, जहां वो अपना पॉडकास्ट चलाती है, जहां वो लोगों से ऐसे पुराने मामलों की बात करती है जिनकी आवाज कभी सुनी ही नहीं गई.

इसके बाद फिल्म में एक के बाद एक खतरनाक और भयानक क्राइम पर से पर्दा उठता ही जाता है. इसकी वजह से फिल्म की हीरोइन की प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी आपस में टकरा जाती है.

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम चिकाटीलो (Cheekatilo) है. शोभिता धुलिपाला की इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को IMDb पर 10 में से 6.4 की रेटिंग मिली है.