---विज्ञापन---
Allu Sirish Wedding: अल्लू अर्जुन की लाडली ने कूटी दूल्हे चाचा की हल्दी; देखें Viral Photos

Allu Sirish Wedding: 'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन के घर में इन दिनों शादी जश्न मनाया जा रहा है. दरअसल, अल्लू अर्जुन के छोटे भाई और तेलुगु एक्टर अल्लू सिरिश 6 मार्च को अपनी मंगेतर नयनिका रेड्डी 6 मार्च को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. ऐसे में उनके घर पर इस समय जोर-शोर से शादी की रस्में की जा रही है. हाल ही में अल्लू सिरिश की हल्दी की रस्म की गई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया खूब वायरल हो रही है.

अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू सिरिश अपनी मंगेतर नयनिका के साथ शादी के सात फेरे लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. हाल ही में एक प्राइवेट सेरेमनी में अल्लू सिरिश की हल्दी की रस्म पूरी की गई.

अल्लू सिरिश की इस हल्दी सेरेमनी में सिर्फ उनके परिवार के करीबी सदस्य और कुछ दोस्त ही शामिल हुए. रविवार रात को अल्लू अर्जुन की पत्नी अल्लू स्नेहा रेड्डी ने शादी से पहले की जाने वाली रस्मों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की.

स्नेहा रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम पर सबसे पहले अपने देवर अल्लू सिरिश की हल्दी की रस्म की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसकी पहली तस्वीर में अल्लू अर्जुन की 9 साल की बेटी अल्लू अरहा अपनी मां स्नेहा के साथ पोज देती नजर आ रही हैं.

वहीं, एक दूसरी तस्वीर में नन्ही अल्लू अरहा दूल्हा बनने वाले अपने चाचा अल्लू सिरिश के लिए ओखली में हल्दी कूटती दिखाई दे रही हैं. चाचा की हल्दी सेरेमनी के लिए स्नेहा और अरहा ने बाकी मेहमानों की तरह ही लाइट येलो कलर का लहंगा पहने नजर आईं.

एक दूसरी फोटो में स्नेहा अपने देवर अल्लू सिरिश के साथ पोज देती दिखाई दे रही है. इस दौरान अल्लू सिरिश ऑफ व्हाइट कलर का कुर्ता और पायजामा पहने नजर आए. फोटो में साफ देखा जा सकता है कि अल्लू सिरिश हल्दी की रस्म में भीगने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

स्नेहा ने हल्दी की रस्म की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में सिर्फ एक पीले रंग का दिल वाला इमोजी लगाया है. वहीं, फैंस ने इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाया.