---विज्ञापन---
‘आप पर गर्व है…’, BAFTA में Alia Bhatt को देख फैंस का बरसा प्यार; ग्लोबल मंच पर ये कामकर एक्ट्रेस ने किया कमाल

Alia Bhatt At Bafta Award 2026: लंदन में हुए ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA) में इस बार भारत की चमक कुछ खास रही. वजह बनीं बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस आलिया भट्ट. आलिया जब BAFTA के मंच पर प्रेजेंटर बनकर पहुंचीं, तो उन्होंने ऐसा काम किया, जिसने हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया.

आलिया भट्ट BAFTA में बेस्ट नॉन-इंग्लिश फिल्म कैटेगरी का अवॉर्ड प्रेजेंट करने आई थीं. जैसे ही वो स्टेज पर पहुंचीं, उन्होंने अपनी स्पीच की शुरुआत हिंदी में करते हुए, कहा कि नमस्कार... अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो अंग्रेजी में नहीं है.'

ये सुनकर ऑडियंस थोड़ी चौंकी, लेकिन यही तो आलिया का जादू था. इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी में अपनी बात समझाते हुए, कहा कि फिल्में भले ही अलग-अलग भाषाओं में हों... लेकिन सिनेमा की भाषा सब समझते हैं. इस छोटे से हिंदी मैसेज ने ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.

आलिया का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस कमेंट्स में लिख रहे हैं, 'आप पर गर्व है आलिया' , 'इंडिया की असली ग्लोबल स्टार...' , कई यूजर्स ने कहा, कि BAFTA जैसे इंटरनेशनल मंच पर हिंदी बोलना भारतीय संस्कृति के लिए बड़ी बात है.

सिर्फ स्पीच ही नहीं, आलिया का रेड कार्पेट लुक भी चर्चा में रहा. एक्ट्रेस ने Gucci का सिल्वर गाउन पहनी थी, जिसे उन्होंने व्हाइट स्टॉल के साथ स्टाइल किया थी. लंदन के रेड कार्पेट पर आलिया का एलिगेंट अंदाज हर कैमरे की नजर में रहा.

बता दें, आलिया भट्ट BAFTA में अवॉर्ड प्रेजेंट करने वाली तीसरी भारतीय एक्ट्रेस बन गई हैं. उनसे पहले प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण भी इस सम्मान का हिस्सा बन चुकी हैं.

वर्क फ्रंट की बात करें, तो आलिया भट्ट के पास आने वाले समय में दो बड़ी फिल्में हैं. 'अल्फा' और 'लव एंड वॉर' दोनों ही फिल्मों को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है.

बहरहाल, BAFTA के मंच पर हिंदी बोलकर आलिया भट्ट ने सिर्फ अवॉर्ड नहीं, बल्कि करोड़ों दिल भी जीत लिए हैं. यही वजह है, कि आज हर तरफ बस एक ही आवाज गूंज रही है. आलिया, आप पर हमें गर्व है...