Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

चलते शावर में अपने आशिक की बाहों में गिरीं Akanksha Chamola, तस्वीरें देख आएगा Gaurav Khanna को हार्ट अटैक

टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वजह है उनकी सीरीज 'दिल धोखा और डिजायर' जिसमें उनके कुछ बोल्ड और इमोशनल सीन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं. इन चर्चाओं के बीच आकांक्षा ने खुलकर अपनी बात रखी और ट्रोलिंग पर भी बेबाकी से जवाब दिया.

आकांक्षा, जोकि एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी हैं, हाल ही में तब ज्यादा लाइमलाइट में आईं जब गौरव ने 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी अपने नाम की थी, फैमिली वीक में शो में उनकी मौजूदगी के बाद आकांक्षा का कॉन्फिडेंस, फैशन सेंस और साफ-साफ राय रखना लोगों को खूब पसंद आया. हालांकि, कुछ यूजर्स ने उन्हें जरूरत से ज्यादा बोल्ड बताकर निशाने पर भी लिया.

बता दें, ये सीरीज 12 फरवरी से ShemarooMe पर स्ट्रीम हो चुकी है. जिसमें आकांक्षा चमोला के साथ कुंवर अमर और अली हसन भी जबरदस्त रोल में नजर आ रहे हैं, सीरीज में कई सीन्स ऐसे हैं, जिनपर लोगों को आपत्ति हो रही है, हाल ही में सामने आए एक सीन में शावर में आकांक्षा और कुंवर अमर भीगते नजर आ रहे हैं, जिसमें उनका रोमांटिक अंदाज बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है.

सीरीज में इंटीमेट सीन को लेकर हो रही बातों पर आकांक्षा ने साफ कहा, कि शूटिंग पूरी तरह प्रोफेशनल तरीके से की गई है. उनके मुताबिक, आज के समय में सेंसरशिप के नियम सख्त हैं. हमने हर सीन गाइडलाइंस के अंदर रहकर शूट किया और सब अपने कंफर्ट जोन में थे. उन्होंने ये भी बताया, कि सेट पर साफ सीमाएं तय रखी गईं, और कलाकारों की कंफर्ट को सबसे ऊपर रखा गया.

आकांक्षा ने सीरीज के डायरेक्टर की तारीफ करते हुए, कहा कि कलाकारों को सुरक्षित महसूस कराना बहुत जरूरी होता है. अगर डायरेक्टर मजबूत न हो तो ऐसे सीन करना मुश्किल हो जाता है. उन्होंने कहा, दिलचस्प बात ये रही कि उनके एक्सपीरियंस में... कई बार मेल को-एक्टर्स ज्यादा नर्वस होते हैं, और फीमेल एक्ट्रेस के कंफर्ट का खास ध्यान रखते हैं.

आकांक्षा ने बताया, कि ऐसे सीन से पहले खास ट्रेनिंग और इंटीमेसी वर्कशॉप्स कराई जाती हैं, ताकि झिझक दूर हो और भरोसा बने. उन्होंने बताया, कि इन सीन के पीछे काफी प्लानिंग और प्रोसेस होता है, जो दर्शकों को नजर नहीं आता.

पति गौरव खन्ना के रिएक्शन पर आकांक्षा ने कहा, कि जब ये सीन शूट हुए तब गौरव बिग बॉस के घर में थे, लेकिन उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है. उन्होंने कहा, कि वो मेरे काम और फैसलों का सम्मान करते हैं. बता दें, कि 'दिल धोखा और डिजायर' में कुंवर अमर और अली हसन भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. ये सीरीज 12 फरवरी से ShemarooMe पर स्ट्रीम हो चुकी है.

First published on: Feb 22, 2026 03:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.