---विज्ञापन---

AI Cricket Dhurandhar Cast: हार्दिक बने ‘मेजर इकबाल’ और एमएस धोनी बने ‘रहमान डकैत’, जानें AI ने किसे बनाया ‘हमजा’ और किसे यलीना

AI Cricket Dhurandhar Cast: आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' पिछले 17 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. लेकिन जैसे की पॉपुलैरिटी बढ़ रही है, वैसे-वैसे सोशल मीडिया के धुरंधर भी फिल्म के सीन और कास्टिंग को लेकर अपनी कलाकारी दिखा रहे हैं. ऐसा 'धुरंधर' कास्टिंग AI वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

वायरल हो रहे AI के कास्ट वीडियो में पहली बार डबल सेन्चुरी मारने वाले क्रिकेटर विरेन्द्र सेहवाद को फिल्म के सबसे पॉपुलर और सबके फेवरेट किरदार 'जमिल जमाली' के में रूप दिखाया गया है. वहीं, क्रिकेटर शुभमन गिल को उजैर बलौज के कैरेक्टर के में दिखाया गया है.

वहीं, क्रिकेट की दुनिया चाणक्य कहे जाने वाले राहुल ड्रविड़ को अजय सान्याल के किरदार में दिखाया गया है. दिलचस्प बात ये है कि क्रिकेटर रवि शास्त्री को एसपी चौधरी असलम के किरदार में दिखाया गया है.

वायरल AI वीडियो में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को खुखांर खलनायक मेजर इकबाल के कैरेक्टर में दिखाया गया है, जो उनके लुक पर शूट भी कर रहा है.

इस वीडियो में हैरान कर देने वाला पल तब आता है जब थाला एम एस धोनी को रहमान डकैत के दमदार किरदार में दिखाया गया है. यकीनन ये उन पर काफी हद तक जच रहा था.

वहीं वीडियो के आखिर में हमजा अली मजारी से पर्दा उठाया गया, जिसका किरदार विराट कोहली निभा रहे थे. वहीं, उनकी लवर यलीना का किरदार फीमेल क्रिकेटर स्मृति मंदाना निभा रही है.

First published on: Apr 05, 2026 06:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.