Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

राजपाल यादव को मिली जमानत, तो अमीषा पटेल पर आई मुसीबत, जानें क्यों एक्ट्रेस के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट?

राजपाल यादव हाल ही में अंतरिम जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आए हैं. एक्टर 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी से जेल में थे. पैसे ना होने के कारण एक्टर ने 5 फरवरी को सरेंडर कर दिया था. हालांकि अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी 10 साल पुराने मामले में फिर से फंस गई हैं. एक्ट्रेस के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

दरअसल, मुराबाद की एसीजेएम-5 की कोर्ट से एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ गैर जमानती वांरट सोमवार 16 फरवरी को जारी किया गया है. यह आदेश कोर्ट ने इस कारण जारी किया है, क्योंकि एक्ट्रेस कोर्ट में सुनवाई के दौरान मौजूद नहीं थी. जिसके बाद अब अदालत ने 27 मार्च को पेश होने का आदेश दिया है.

बता दें कि अमीषा पटेल से जुड़ा यह मामला साल 2017 का है, जो कि करीब लगभग 10 साल पुराना है. साल 2017 में एक्ट्रेस के खिलाफ मुरादाबाद कोर्ट में एक इवेंट कंपनी ने शिकायत दर्ज कराते हुए केस किया था. कंपनी ने अपनी शिकायत में कहा था कि साल 2017 में अमीषा पटेल ने मुरादाबाद में एक शादी फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए 11 लाख रुपये फीस ली थी. हालांकि एक्ट्रेस ने फीस लेने के बाद भी वहां पर परफॉर्म नहीं किया था.

शादी समारोह के इवेंट में न पहुंचने के बाद मुरादाबाद के इवेंट मैनेजनर पवन वर्मा ने एक्ट्रेस के खिलाफ फिर शिकायत दर्ज कराई और उन्होंने आरोप लगाया कि एक्ट्रेस ने उनसे शादी में परफॉर्म करने के लिए 11 लाख रुपये लिए थे.

इसके अलावा ये भी आरोप लगाया गया है कि अमीषा ने दिल्ली पहुंचने के बाद दो लाख रुपये एक्स्ट्रा कैश की डिमांड की थी. जिसके बाद इवेंट कंपनी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया और बताया गया कि एक्ट्रेस फिर शादी में परफॉर्मे करने के लिए मुरादाबाद न जाकर वापस मुंबई चली गईं. जिसके बाद अमीषा पटेल के खिलाफ इवेंट मैनेजर ने केस दर्ज कराया.

इस मामले में फिर एक्ट्रेस के खिलाफ मुरादाबाद कोर्ट ने धारा 120B, 406, 504 और 506 की आईपीसी के तहत केस दर्ज किया. हालांकि दो साल पहले एक्ट्रेस ने अपनी जमानत करा ली थी, लेकिन जमानत के बाद भी एक्ट्रेस ने रूल्स को फॉलो नहीं किया. जिसके कारण अब मुरादाबाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है.

First published on: Feb 16, 2026 05:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.