---विज्ञापन---
‘ओ रोमियो’ के बाद इन 5 फिल्मों में नजर आएंगी Triptii Dimri, OTT पर भी होगा जलवा

Triptii Dimri Upcoming Movies: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर सुर्खियों में हैं. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. आने वाले दिनों में तृप्ति एक से बढ़कर एक बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाली हैं. आइए उनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में जानते हैं.

स्पिरिट- इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर पैन इंडियन थ्रिलर फिल्म स्पिरिट है, जो 5 मार्च 2027 को रिलीज होगी. ये तेलुगु भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन 'एनिमल' फेम संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं. फिल्म में प्रभास और तृप्ति डिमरी लीड रोल में होंगे.

मां-बहन- Netflix की अपकमिंग मूवी मां-बहन में तृप्ति डिमरी बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित संग नजर आएंगी. ये एक डार्क कॉमेडी फिल्म है, जिसका डायरेक्शन सुरेश त्रिवेणी किया है. ये फिल्म सीधे OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज होगी. अभी इसकी रिलीज डेट आनी बाकी है.

एनिमल पार्क- रणबीर कपूर स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' के सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ में भी तृप्ति डिमरी अहम किरदार निभाने वाली हैं. फिल्म के पहले पार्ट में भी तृप्ति ने शानदार काम किया था. इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है.

परवीन बाबी बायोपिक- रिपोर्ट्स की मानें, तो 70s की मशहूर अदाकारा परवीन बाबी की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में तृप्ति डिमरी लीड रोल में होंगी. इसका डायरेक्शन सोनाली बोस कर रही हैं. फिल्म सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी. अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है.

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो पार्ट 2- साल 2024 में आई कॉमेडी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के सीक्वल को लेकर भी बातें चल रही हैं. इस फिल्म में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी लीड में दिखेंगे. अभी इसपर कोई अपडेट सामने नहीं आई है.