---विज्ञापन---
आदित्य धर की Dhurandhar 2 से लीक हुआ कहानी का ये हिस्सा? हमजा और बड़े साहब से जुड़ा कनेक्शन

Aditya Dhar's Dhurandhar 2 Story Leaked?: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली 'धुरंधर 2' की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंट' को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार कई अपडेट्स सामने आ रहे हैं. इसी बीच फिल्म 'धुरंधर' के गुमनाम किरदार 'बड़े साहब' को लेकर भी खास डिटेल सामने आई है.

जैसे-जैसे 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज डेट करीब आ रही है, वैसे-वैसे लोगों के दिल में फिल्म के 'बड़े साहब' की पहचान को लेकर दिलचस्पी बढ़ती जा रही है. माना जा रहा है कि 'धुरंधर 2' में हमजा अली मजारी का सामना खतरनाक खलनायक 'बड़े साहब' से होगा.

लेटरबॉक्सड के अनुसार, 'धुरंधर: द रिवेंज' में बड़े साहब का किरदार दाऊद इब्राहिम से प्रेरित नहीं होगा. इससे पहले अफवाह थी कि फिल्म में इमरान हाशमी दाऊद इब्राहिम से प्रेरित बड़े साहब का किरदार निभा सकते हैं. पहले की कुछ खबरों में बताया गया था कि दानिश इकबाल फिल्म में बड़े साहब का रोल प्ले कर सकते हैं.

इसके साथ ही खबर आई कि फिल्म में यामी गौतम का ने एक दिलचस्प कैमियो होगा, जिसकी शूटिंग उन्होंने पूरी कर ली है. इंटरनेट पर वायरल कुछ रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस एक सीक्रेट स्पाई एजेंट के किरदार में नजर आ सकती हैं.

इन्हीं रिपोर्ट्स में धुरंधर 2 की कहानी को लेकर कुछ बड़े खुलासे किए गए हैं. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 'धुरंधर 2' में रहमान दकैत की मौत के बाद हमजा अली मजारी को शेर-ए-बलूच के नए राजा के रूप में दिखाया जाएगा.

इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि फिल्म की कहानी हमजा के 'ब्लीड पाकिस्तान विद 1000 कट्स' नाम के रिवेंज मिशन पर फोकस करेगी, जहां वो कराची के अंडरवर्ल्ड और आईएसआई के फाइनेंस बेस को ध्वस्त करने का काम करता है. इसी के साथ बड़े साहब की पहचान भी उजागर होगी.

इसके अलावा, हमजा को हराने और उसकी सच्चाई सामने लाने के लिए मेजर इकबाल और एसपी चौधरी असलम हाथ मिलाते हैं. वहीं, अजय सान्याल भारत के सबसे वॉन्टेड क्रिमिनल को न्याय के कटघरे में लाने के लिए एक अभियान चलाते हैं.